फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Jio cheapest 4g data plan with upto 12gb Data all details here

Jio 4G Data: रिलायंस जियो के सबसे सस्ते डाटा प्लान, शुरुआती कीमत 15 रुपये

Fri, 04 Nov 2022 09:52 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 04 Nov 2022 09:52 AM IST
सार

आखिरी प्लान 121 रुपये का है जिसमें कुल 12 जीबी डाटा मिलता है और इस डाटा की वैधता भी आपके मौजूदा प्लान की तरह होगी। कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कोई प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और डेली का डाटा खत्म हो जाता है तो आप इन डाटा प्लान की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Jio cheapest 4g data plan with upto 12gb Data all details here
Jio cheapest data plan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में देश में 40 करोड़ से भी अधिक हो गई है। आप में से भी कई लोग जियो के ग्राहको होंगे। Jio के पास भी अन्य कंपनियों की तरह कई तरह के डाटा प्लान और प्री-पेड प्लान हैं लेकिन Jio के प्लान अभी भी अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। वैसे तो अधिकतर प्लान के साथ रोज 1 जीबी या 1.5 जीबी डाटा मिलता है और कई प्लान रोज 3 जीबी डाटा वाले भी हैं लेकिन इनकी कीमत अधिक है। कई लोगों का काम डाटा प्लान से भी चल जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपको रोज का 1.5 जीबी डाटा खत्म हो जाता है और डाटा की जरूरत है तो आप सस्ते रिचार्ज कराकर अधिक डाटा ले सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम जियो के सबसे सस्ते 4G डाटा वाउचर की ही बात करेंगे। Jio के 4जी डाटा प्लान की शुरुआती कीमत महज 15 रुपये है। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में...

विज्ञापन

Jio के 4 सबसे सस्ते 4G Data प्लान

सबसे पहला और सबसे सस्ता प्लान 15 रुपये का है। इस प्लान में आपको 1 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता आपके मौजूदा प्लान वाली ही है। यदि आपका प्लान पांच दिन में खत्म होने वाला है तो इस 15 रुपये वाले प्लान की वैधता भी पांच दिनों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jio का दूसरा सबसे सस्ता 4जी डाटा प्लान 25 रुपये का है। Jio के इस डाटा प्लान में 2 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता भी मौजूदा प्लान वाली होगी। एक प्लान 61 रुपये का है। Jio के इस प्लान में 6 जीबी डाटा मिलता है। 

विज्ञापन

एक आखिरी प्लान 121 रुपये का है जिसमें कुल 12 जीबी डाटा मिलता है और इस डाटा की वैधता भी आपके मौजूदा प्लान की तरह होगी। कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कोई प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और डेली का डाटा खत्म हो जाता है तो आप इन डाटा प्लान की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed