फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Jio prepaid plan with hoping 42GB Data and JioSaavn Pro subscription

फायदे का सौदा: Jio के इस प्लान में मिलता है 42GB डाटा, साथ में JioSaavn Pro भी

Mon, 21 Aug 2023 10:00 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 21 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

Jio के इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को JioSaavn Pro के अलावा JioCloud, JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस मिलेगा।

विज्ञापन
Jio prepaid plan with hoping 42GB Data and JioSaavn Pro subscription
JIO 42gb plan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो जियो (Jio) के प्लान के बारे में लोगों को जानकारी है लेकिन कुछ ऐसे प्लान भी हैं जिनके बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। जियो के कुछ प्लान JioSaavn Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। यदि आप म्यूजिक के दीवाने हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के एक ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें भरपूर डाटा मिलता है और साथ में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन

जियो के पास एक 269 रुपये का प्लान है जिसमें JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें कुल 42 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को JioSaavn Pro के अलावा JioCloud, JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलेगा। यदि आपके इलाके में जियो का 5जी नेटवर्क है और आपके पास 5जी फोन है तो इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड 5जी डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन

जियो के कुछ और प्लान भी हैं जिनके साथ JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के 529 रुपये, 739 रुपये, 589 रुपये और 789 रुपये वाले प्लान के साथ जियोसावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed