झटका: इस बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने बंद कर दिया अपना सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान
जियो का 119 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता था। इसमें हर रोज 1.5GB डाटा मिलता था और हर रोज 100 SMS मिलते थे। जियो के इस कदम के बाद कंपनी के पास अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो ने अपने एक सस्ते प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया है। इसकी जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक Jio ने अपने 119 रुपये वाले प्लान को अब बंद कर दिया है। जियो ने 119 रुपये वाले इस प्लान को 2021 में लॉन्च किया था।
जियो का 119 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता था। इसमें हर रोज 1.5GB डाटा मिलता था और हर रोज 100 SMS मिलते थे। जियो के इस कदम के बाद कंपनी के पास अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है। इससे पहले जियो का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान 119 रुपये का था।
जियो के 149 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो यह प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ आता है। जियो के इस प्लान में हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा नहीं मिलता है।