वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स में जियोटीवी ने जीता आईपीटीवी इनोवेशन अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में एक समारोह में वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स 2019 में टीवी और ब्रॉडकास्ट कंटेंट एप जियोटीवी को आईपीटीवी इनोवेशन के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। टोटल टेलीकॉम द्वारा 1999 में शुरू किए गए वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड्स, वैश्विक दूरसंचार ऑपरेटरों और सफल इनोवेशन करने वाले लोगों के एक्सीलेंस को सम्मानित करता है।
टेलीकॉम विशेषज्ञों के एक पैनल ने 25 श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया। यह पुरस्कार लिविया रोसू, मार्केटिंग चेयर और बोर्ड के सदस्य, होमग्रिड फोरम और एमसी द्वारा प्रदान किए गए। वहीं शाम के समारोह के लिए जॉन सिम्पसन, वर्ल्ड अफेयर्स एडीटर, बीबीसी भी मौजूद थे।
जियोटीवी की जीत पर, जजों ने कहा कि ‘‘दुनिया भर में टेलिकॉम कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए प्रयास कर रही हैं। कंटेंट, अब काफी महत्वपूर्ण हो गया है और उसे लगातार अलग अलग सर्विसेज के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस कैटेगरी में कई प्रदाताओं से काफी कड़ा मुकाबला किया है और जियो ने अपने ऑनलाइन टीवी ऑफर्स में अपने से पुरानी कई कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। विजेता प्रविष्टि (जियोटीवी) पूरे बोर्ड में व्यापक, व्यापक, सुविधा संपन्न और नवीन सेवाओं को प्रदर्शित करती है। लाखों ग्राहकों के लिए ये रियल में एक गेमचेंजर है।’’
रिलायंस जियो, डिजिटल ऑफर्स को पेश करने में अग्रणी है और उसे 4 कैटेगरीज में नामांकित किया गया है, जिनमें बेस्ट ऑपरेटर इन एमर्जिंग मार्केट, द सोशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड, इनोवेशन अवॉर्ड -ऑपरेटर और आईपीटीवी इनोवेशन अवॉर्ड शामिल हैं। जियोफोन और जियोइंटरेक्ट को प्रतिष्ठित जजों के पैनल द्वारा काफी अधिक सराहा गया और उन्हें सोशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड और द इनोवेशन अवॉर्ड-ऑपरेटर कैटेगरीज में क्रमश: तौर पर शामिल किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.