सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Magic Mirror: How Build Your Own AI-Powered Smart Display Using Raspberry Pi; Step-by-Step

Smart Mirror: आईने पर मिलेगा मौसम का अपडेट, बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानिए कैसे काम करता है स्मार्ट मिरर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 05 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Raspberry Pi smart mirror: क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह तैयार होते समय आपका आईना ही आपको मौसम, ऑफिस का ट्रैफिक और दिनभर का शेड्यूल बता दे? यह अब मुमकिन है! स्मार्ट मिरर तकनीक के साथ आप अपने साधारण शीशे को एक हाई-टेक पर्सनल असिस्टेंट में बदल सकते हैं। रास्पबेरी पाई और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की मदद से बना यह गैजेट टेक प्रेमियों के बीच तहलका मचा रहा है।
 

Magic Mirror: How Build Your Own AI-Powered Smart Display Using Raspberry Pi; Step-by-Step
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब घर की रोजमर्रा की चीजें भी स्मार्ट बनती जा रही हैं। स्मार्ट मिरर इसी का एक शानदार उदाहरण है। यह बाहर से बिल्कुल सामान्य आईने जैसा दिखता है, लेकिन इसमें लगी स्क्रीन आपको लगातार जरूरी जानकारी दिखाती रहती है। जब आप इसके सामने खड़े होते हैं तो ऐसा लगता है जैसे मौसम, खबरें, कैलेंडर और समय सीधे आईने पर दिखाई दे रहे हों। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Trending Videos


स्मार्ट अलर्ट असल में काम कैसे करता है
स्मार्ट मिरर का मुख्य सिद्धांत काफी दिलचस्प है। इसमें एक टू-वे मिरर लगाया जाता है जो सामने से सामान्य शीशे जैसा दिखता है, लेकिन पीछे से थोड़ी रोशनी गुजरने देता है। आईने के पीछे एक डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाती है। जब स्क्रीन पर काले बैकग्राउंड के साथ सफेद या चमकीली जानकारी दिखाई जाती है, तो वह शीशे के पार से साफ नजर आती है। यही कारण है कि उपयोगकर्ता को लगता है कि जानकारी सीधे आईने पर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: 25 लाख यूजर्स ने छोड़ा ChatGPT का साथ: पेंटागन समझौते के बाद OpenAI को झटका, Claude AI बना नई पसंद

इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?
अगर आप घर पर स्मार्ट मिरर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टू-वे मिरर या मिरर फिल्म वाला कांच, पुरान एससीडी या एलईडी मॉनिटर, रास्पबेरी पाई मिनी कंप्यूटर, एचडीएमआई केबल और पावर एडाप्टर, लकड़ी का फ्रेम या बॉक्स और कम बजट में लोग साधारण कांच पर टू-वे मिरर फिल्म लगाकर भी यह प्रोजेक्ट बना लेते हैं।

स्मार्ट मिरर के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर चाहिए?
स्मार्ट मिरर का असली दिमाग उसका सॉफ्टवेयर होता है। इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे लोकप्रिय ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म मैजिक मिरर स्क्वायर है। इस सॉफ्टवेयर में अलग-अलग मॉड्यूल जोड़े जा सकते हैं, जैसे मौसम अपडेट, न्यूज फीड, कैलेंडर और रिमाइंडर, डिजिटल घड़ी और ट्रैफिक अपडेट बता सकता है। यूजर config.js फाइल में बदलाव करके इन फीचर्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: WhatsApp Plus: अब आपकी पसंद के रंगों में दिखेगा व्हाट्सएप, आ रहा है नया प्लस सब्सक्रिप्शन, जानें क्या होगा खास

स्मार्ट मिरर को असेंबल कैसे किया जाता है
इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए पहले मॉनिटर का बाहरी केस हटाकर स्क्रीन को पतला किया जाता है। इसके बाद लकड़ी का एक फ्रेम बनाया जाता है। इसमें पीछे मॉनिटर लगाया जाता है। साथ में रास्पबेरी पाई फिट किया जाता है फिर इसमें फ्रेम के सामने टू-वे मिरर लगाया जाता है। जहां स्क्रीन नहीं होती वहां काला कागज या टेप लगाया जाता है ताकि डिस्प्ले साफ दिखाई दे। अगर इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जोड़ दिया जाए तो स्मार्ट मिरर और भी उपयोगी हो सकता है। आप इसमें चैटजीपीटी या गूगल जेमिनी की एपीआई जोड़ सकते हैं। इसके लिए:
  • फेस रिकग्निशन: कैमरा लगाकर मिरर आपको पहचान लेगा और आपका नाम लेकर गुड मॉर्निंग कहेगा।
  • वॉइस कमांड: माइक्रोफोन जोड़कर आप आईने से बातें कर सकते हैं और ट्रैफिक या मौसम की जानकारी पूछ सकते हैं।
क्यों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है स्मार्ट मिरर
स्मार्ट मिरर सिर्फ एक टेक शोपीस नहीं है बल्कि यह दैनिक जीवन को आसान बनाने वाला गैजेट भी है। सुबह तैयार होते समय ही आपको मौसम की जानकारी, दिन का कैलेंडर, जरूरी खबरें, ट्रैफिक अपडेट एक ही जगह मिल सकते हैं। इसके अलावा यह घर की दीवार पर लगा होने पर एक फ्यूचरिस्टिक और हाई-टेक लुक भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed