Meta: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हुई थी गलती; सरकार ने किया था तलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फेसबुक वीडियो अचानक ब्लॉक होने के मामले में मेटा ने माफी मांगी है। अमेरिकी टेक कंपनी ने इसे तकनीकी गलती बताया है। हालांकि, सरकार इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिख रही और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने अपनाया कड़ा रुख, तलब हो सकते हैं अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को हल्के में नहीं ले रही है। संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर किस वजह से प्रधानमंत्री के आधिकारिक वीडियो को हटाया गया और मेटा की ओर से दी गई तकनीकी खराबी की सफाई कितनी सही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मेटा के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया जा सकता है।
मेटा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि संबंधित कंटेंट गलती से हट गया था और अब उसे पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। कंपनी ने इस घटना के लिए खेद भी जताया है।
Meta releases a statement on blocking PM Modi's video on Facebook.
— ANI (@ANI) July 28, 2026
"The content was removed in error and has since been restored." says a Meta Spokesperson. pic.twitter.com/SZ082SY5kw
जानकारी के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर यह वीडियो भारत में कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो गया था। बाद में प्रतिबंध हटने के बाद यह फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया।
वीडियो ने बटोरे थे करोड़ों व्यूज
यह वीडियो 23 जुलाई को अपलोड किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान पहली बार जेन-जी को संबोधित करते हुए अपना संदेश दिया था। अपने संबोधन में उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर सख्त कार्रवाई के लिए जल्द नए और कड़े कदम उठाने की बात कही थी।
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था, जबकि फेसबुक पर कुछ समय के लिए इसकी पहुंच सीमित हो गई थी। अब जबकि मेटा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, सरकार पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।