{"_id":"6ab4c29c266eb9642c0ad057","slug":"motorola-signature-27-launch-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-camera-features-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन 18 प्रो को धूल चटाने आया मोटोरोला सिग्नेचर 27: 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट से लैस, कितनी है कीमत?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
आईफोन 18 प्रो को धूल चटाने आया मोटोरोला सिग्नेचर 27: 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट से लैस, कितनी है कीमत?
Thu, 24 Sep 2026 11:57 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:57 AM IST
सार
मोटोरोला ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर के साथ अपना नया फ्लैगशिप फोन Signature 27 पेश कर दिया है। 2nm चिपसेट, 200MP कैमरा और गूगल जेमिनी AI सपोर्ट वाले इस फोन ने आईफोन 18 प्रो को सीधे चुनौती दी है।
विज्ञापन
मोटोरोला का नया फोन आईफोन 18 प्रो को देगा टक्कर।
- फोटो : मोटोरोला
विस्तार
मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन सिग्नेचर 27 (Motorola Signature 27) को क्वालकॉम समिट 2026 में पेश कर दिया है। यह कंपनी की सिग्नेचर सीरीज का दूसरा फोन है। खास बात यह है कि इसमें क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है जो 2nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। यह फोन iPhone 18 प्रो और अगले साल आने वाले Samsung Galaxy S27 को कड़ी टक्कर देने वाला है।
कंपनी ने इस फोन के साथ अपनी नई नामकरण शैली भी शुरू की है। नाम में '27' आने वाले साल 2027 को दर्शाता है। हालांकि, फोन की कीमत और बिक्री की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है।
200MP पेरिस्कोप कैमरा से लैस
फोटोग्राफी के लिए सिग्नेचर 27 में 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो रात के अंधेरे में भी कमाल की तस्वीरें खींच सकता है। 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो दूर की चीजों को भी बिना पिक्सल फटे और क्रिस्टल क्लियर कैप्चर करने की क्षमता रखता है। बाकी कैमरा सेंसर और कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी मोटोरोला ने अभी साझा नहीं की है। वीडियोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए कंपनी ने इसमें 'वीडियो एन्हांसमेंट इंजन' शामिल किया है। यह एआई तकनीक वीडियो रिकॉर्डिंग से पहले और उस दौरान फ्रेम को समझकर रियल-टाइम में रंगों को बिल्कुल सटीक बनाती है।
विज्ञापन
जेमिनी AI से वीडियो और म्यूजिक बनाएं
एआई फीचर्स की बात करें तो यह फोन गूगल के 'जेमिनी ओम्नी' को फुल सपोर्ट करता है। इसके जरिए आप सिर्फ एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या पुरानी तस्वीरों से झटपट एक शानदार वीडियो तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, नया ओरिजिनल म्यूजिक जनरेट करने के लिए इसमें गूगल लिरिया (Lyria) का सपोर्ट भी मौजूद है।
नया कूलिंग सिस्टम और बीएंडओ ऑडियो
इतने पावरफुल हार्डवेयर के बावजूद फोन को एकदम ठंडा रखने के लिए कंपनी ने खास 'आर्कटिकमेश कूलिंग सिस्टम' का इस्तेमाल किया है। इसमें नए 3डी वेपर चैंबर के साथ डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल और कॉपर मेश का बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है। मोटोरोला का कहना है कि यह नया वेपर चैंबर पिछले मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा बड़ा है, जो भारी गेमिंग के दौरान भी फोन को गर्म नहीं होने देगा।
यह मोटोरोला का पहला फोन है जिसमें मशहूर ऑडियो ब्रांड 'बैंग एंड ओल्फसेन' का इंटिग्रेशन देखने को मिलेगा, जिससे यूजर्स बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी का अनुभव कर सकेंगे।
7 साल तक मिलेंगे ओएस अपडेट
सिग्नेचर 27 के साथ मोटोरोला सात साल के ओएस अपग्रेड देने का वादा कर रहा है। फोन के एंड्रॉयड 17 के साथ आने की उम्मीद है। यह फोन पैंटोन कोल स्मोक और पैंटोन कैपुलेट ग्रीन रंगों में आएगा। कोल स्मोक वेरिएंट में बेहतर ग्रिप के लिए बुना हुआ टेक्सचर दिया गया है, जबकि कैपुलेट ग्रीन में टेक्सटाइल से प्रेरित फिनिश मिलती है।
कीमत और बिक्री की जानकारी बाकी
कंपनी ने अभी तक इसकी फाइनल कीमत और डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग जैसी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह स्मार्टफोन दुनिया भर के बाजारों में धूम मचाने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।