फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   oneplus n6x launch date announced india to come up with headphone jack

OnePlus N6x: 3.5mm जैक और सिंगल कैमरा के साथ आ रहा है कंपनी का नया बजट फोन, जानिए कब होगा लॉन्च

Fri, 24 Jul 2026 07:03 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 07:03 AM IST
सार

OnePlus अपने नए बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x को 31 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका डिजाइन और रंगों का खुलासा कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक की वापसी हो रही है, जो वायर्ड ऑडियो पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
oneplus n6x launch date announced india to come up with headphone jack
OnePlus N6x होगा कंपनी का अगला बजट फोन - फोटो : OnePlus

विस्तार

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर वनप्लस नए धमाके के लिए तैयार है। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया डिवाइस OnePlus N6x इस महीने के अंत में, यानी 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका पेज लाइव हो चुका है, जिससे इसके लुक और डिजाइन से पूरी तरह पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन


OnePlus N सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन
आपको बता दें कि यह नई N Series का दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी ने अपनी मशहूर 'नॉर्ड' (Nord) सीरीज को इसी नई लाइनअप से रिप्लेस किया है, जिसके तहत सबसे किफायती फोन पेश किए जा रहे हैं। वनप्लस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह नया डिवाइस दो बेहद आकर्षक रंगों जैसे- बरगंडी रेड और आइस ब्लू में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


3.5mm हेडफोन जैक की वापसी
डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी प्रीमियम फील देता है। इसके पिछले हिस्से पर एक टेक्सचर्ड फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जिसके बिल्कुल बीच में वनप्लस की क्लासिक ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल पर लंबे कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इसमें एक सिंगल कैमरा सेंसर और एक सेकेंडरी लाइट सेंसर का कटआउट दिखाई दे रहा है, जिसके ठीक बगल में एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि कंपनी ने वायर्ड ईयरफोन के शौकीनों की मुराद पूरी कर दी है। इस फोन के टॉप पर 3.5mm का ऑडियो जैक वापस आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से खरीद सकेंगे?
इस शानदार फोन को आप अमेजन (Amazon) और वनप्लस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। भारतीय बाजार में इस नए डिवाइस की एंट्री कंपनी के बजट पोर्टफोलियो को और ज्यादा मजबूती देगी। इससे पहले 30 जून को इसी सीरीज का पहला फोन OnePlus N6 लॉन्च किया गया था, जिसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल भी बाजार में अपनी आक्रामक कीमत और शानदार फीचर्स के दम पर एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed