{"_id":"6a62e7a6f4d402df1e0bb729","slug":"tips-what-do-immediately-if-smartphone-wet-rain-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phone Water Damage: बारिश में भीग जाए फोन तो गलती से न करें ये काम, वरना हो सकता है खराब; जानें सही तरीका","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Phone Water Damage: बारिश में भीग जाए फोन तो गलती से न करें ये काम, वरना हो सकता है खराब; जानें सही तरीका
Fri, 24 Jul 2026 09:48 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:48 AM IST
सार
Wet Phone Tips: बारिश में स्मार्टफोन का भीग जाना एक आम समस्या है, लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता कि ऐसे समय सबसे पहले क्या करना चाहिए। कई लोग हड़बड़ाहट में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है। तो आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आइए जानते हैं कि बारिश में भीगने के बाद तुरंत फोन के साथ क्या करना चाहिए औरक न गलतियों से हर हाल में बचना चाहिए।
विज्ञापन
भीगे फोन को बचाने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Smartphone Water Damage: मॉनसून में अक्सर बारिश बूंदों या पानी में गिर जाने से हमारा स्मार्टफोन भीग जाता है। ऐसे वक्त में थोड़ी सी जल्दबाजी या गलत कदम आपके महंगे फोन को बेकार कर सकता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग गीले फोन को सुखाने के लिए उसे चावल के डिब्बे में डालने या हेयर ड्रायर चलाने जैसी गलतियां कर बैठते हैं, जो डिवाइस को ठीक करने के बजाय और ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं गीले फोन को बचाने के सेफ तरीके।
सबसे पहले करें यह काम
- फोटो : एआई जनरेटेड
सबसे पहला और सबसे जरूरी काम
- अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है, तो बिना एक पल भी गवाएं उसे सबसे पहले स्विच ऑफ करें।
- अगर फोन पहले से बंद है, तो उसे स्विच ऑन करके यह चेक करने की गलती बिल्कुल न करें, कि वह चल रहा है या नहीं।
- कारण: इसकी वजह है कि जब गीले इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सर्किट में जैसे ही करंट दौड़ता है, तो उसमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। जिससे इससे फोन की आईसी और मदरबोर्ड पूरी तरह फुंक सकते हैं।
अपनाएं यह तरीके
- फोटो : एआई जनरेटेड
फोन बंद करने के बाद क्या करना चाहिए?
अब जब आपने फोन स्विच ऑफ कर दिया है, तो रिकवरी के लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
अब जब आपने फोन स्विच ऑफ कर दिया है, तो रिकवरी के लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- कवर और एक्सेसरीज अलग करें: स्मार्टफोन का बैक कवर, प्रोटेक्टिव केस और अगर स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास ढीला हो गया हो, तो उसे तुरंत हटा दें। इससे अंदर फंसी हुई नमी को बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है।
- सिम, मेमोरी कार्ड और बैटरी निकालें: सिमरिमूवल पिन की मदद से सिम ट्रे को बाहर निकालें और सिम कार्ड तथा माइक्रोएसडी कार्ड को अलग कर लें। अगर आपके पास पुरानी जनरेशन का फोन है जिसकी बैटरी निकाली जा सकती है, तो बैटरी को तुरंत बाहर निकाल दें।
- बाहरी सतह को सुखाएं: किसी साफ, सूखे और मुलायम सूती कपड़े या टिशू पेपर की मदद से फोन की स्क्रीन, बॉडी और कोनों को हल्के हाथों से थपथपाकर पोंछें।
- पोर्ट को नीचे करके थपथपाएं: फोन को सीधा रखकर उसके चार्जिंग पोर्ट वाले हिस्से को नीचे की दिशा में रखें और हाथ से हल्के से थपथपाएं यानी कि टैप करें। ऐसा करने से पोर्ट्स और स्पीकर ग्रिल में रुका हुआ अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूलकर भी न करें यह काम
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है, तो इन गलतियों को बिल्कुल न करें।
1. तुरंत चार्जर में न लगाएं: फोन काम कर रहा है या नहीं, यह देखने के लिए उसे बिल्कुल भी चार्जिंग केबल से न जोड़ें। गीले चार्जिंग पोर्ट में बिजली का प्रवाह होते ही अंदर स्पार्क होगा और फोन का चार्जिंग सिस्टम जल जाएगा।
2. हेयर ड्रायर का उपयोग न करें: अक्सर लोगों ऐसे समय में मिथकों का शिकार हो जाते हैं, इसलिए इससी बचें और हेयर ड्रायर का यूज बिल्कुल न करें। क्योंकि ड्रायर से निकलने वाली अत्यधिक गर्म हवा फोन के नाजुक आंतरिक प्लास्टिक पार्ट्स को पिघला सकती है। इसके अलावा, ड्रायर का तेज हवा का दबाव पानी की बूंदों को बाहर निकालने के बजाय फोन के और ज्यादा अंदर गहराई में धकेल देता है।
3. कच्चे चावल के डिब्बे में न डालें: हमें सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे, जहां गीले फोन को कच्चे चावल में डालने को कहा जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गीले स्मार्टफोन को चावल के डिब्बे में रखना एक प्रचलित लेकिन पूरी तरह से गलत तरीका है। एपल और दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स का स्पष्ट मानना है कि चावल के बारीक कण, धूल और स्टार्च (Starch) फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल में घुसकर उन्हें परमानेंट ब्लॉक कर देते हैं, जिससे डिवाइस और ज्यादा खराब हो जाता है।