{"_id":"6a62d698d003495c6008e6c8","slug":"tips-should-turn-off-wi-fi-night-or-keep-it-on-24-7-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wi-Fi Router: सोते समय बंद कर देते हैं घर का वाई-फाई? जानें इससे बिजली बचती है या खराब होता है डिवाइस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Wi-Fi Router: सोते समय बंद कर देते हैं घर का वाई-फाई? जानें इससे बिजली बचती है या खराब होता है डिवाइस
Fri, 24 Jul 2026 08:36 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:36 AM IST
सार
Wi-Fi Router Tips: हमें अपने हर काम के लिए इंटरनेट की जरुरत होती है। ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो स्ट्रीमिंग अधिकतर काम वाई-फाई पर निर्भर है, तो अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि क्या रात में वाई-फाई बंद कर देना चाहिए या फिर उसे 24 घंटे चालू रखना बेहतर होता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
इंटरनेट टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Should You Turn Off WiFi at Night: ज्यादातर आधुनिक वाई-फाई राउटर इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि वे लगातार 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन काम कर सकें। निर्माता कंपनियां इन्हें लंबे समय तक लगातार चलने को ध्यान में रखकर तैयार करती हैं। इसलिए अगर आपका राउटर हमेशा चालू रहता है, तो यह सामान्य बात है और इससे कोई असामान्य समस्या नहीं होती।
वाई-फाई
- फोटो : Adobe Stock
बार-बार ऑन-ऑफ करने से क्या असर पड़ता है?
- कई ऐसे भी लोग होते हैं, तो रात में बंद कर देते हैं और सुबह फिर से चालू। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार पावर ऑन और ऑफ करने से राउटर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
- लंबे समय तक ऐसा करने से हार्डवेयर की कार्यक्षमता प्रभावित होने की संभावना रहती है।
इंटरनेट टिप्स
- फोटो : freepik
24 घंटे में कितना बिजली खर्च करता है राउटर?
- रात में राउटर बंद करने के पीछे लोगों की मंशा बिजली बचत को लेकर होती है। तो अगर आप बिजली बचाने के लिए रोज रात Router बंद करते हैं, तो पहले इसकी बिजली खपत जान लेना जरूरी है। एक सामान्य Wi-Fi Router लगभग 5 से 20 वॉट बिजली की खपत करता है।
- अगर इसे पूरे महीने लगातार 24 घंटे चालू रखा जाए, तब भी बिजली के बिल में बहुत बड़ा अंतर नहीं आता। यानी रात में राउटर बंद करने से थोड़ी-बहुत बचत जरूर हो सकती है, लेकिन इससे बिजली बिल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट टिप्स
- फोटो : freepik
कब राउटर बंद करना सही रहेगा?
- हालांकि कुछ परिस्थितियों में राउटर बंद करना बेहतर विकल्प हो सकता है। जैसे मान लीजिए आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं। छुट्टियों पर हैं। या लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं होना है।
- ऐसे में Router बंद करने से अनावश्यक बिजली की खपत रुक सकती है और वोल्टेज में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से डिवाइस को भी सुरक्षा मिल सकती है।
विज्ञापन
इंटरनेट टिप्स
- फोटो : freepik
क्या हर रात राउटर बंद करना सही है?
- हर रात राउटर बंद करना कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन अगर इसकी कोई जरूरत नहीं है, तो इसे लगातार चालू रखना बेहतर माना जाता है।
- अगर आपका इंटरनेट सामान्य रूप से काम कर रहा है और आपको किसी विशेष कारण से Router बंद नहीं करना है, तो उसे 24x7 चालू रखा जा सकता है।