{"_id":"6a62063f43c9f757190d08e5","slug":"aadhaar-app-add-multiple-family-members-profile-how-to-add-5-aadhaar-cards-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar App: अब एक आधार एप में जोड़ें परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Aadhaar App: अब एक आधार एप में जोड़ें परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:47 PM IST
सार
Aadhaar App Add Profile: बार-बार अलग-अलग लोगों का आधार कार्ड खोजने की झंझट अब खत्म हो सकती है। नए Aadhaar App में एक ही स्मार्टफोन पर परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा मिल रही है। जानिए एक आधार एप में परिवार के 5 अलग-अलग सदस्यों की प्रोफाइल कैसे जोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
एक आधार एप में जोड़ सकते हैं परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपके घर में कई लोगों के आधार कार्ड की जरूरत अक्सर पड़ती है, तो नया Aadhaar App आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इस ऐप की मदद से अब सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल एक ही स्मार्टफोन में सुरक्षित रखी जा सकती है। इससे हर बार अलग-अलग आधार कार्ड खोजने या फोटो रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं...
2 of 5
ई-आधार
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप-1
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करके एप में लॉग-इन करें।
3 of 5
आधार एप
- फोटो : instagram
स्टेप-2
लॉग-इन होने के बाद एप के Profile सेक्शन में जाएं। यहां आपको Add Profile का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद जिस सदस्य का आधार जोड़ना है, उसका 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।
अगर नंबर टाइप नहीं करना चाहते, तो आधार कार्ड पर मौजूद QR Code को स्कैन करके भी प्रोफाइल जोड़ी जा सकती है। इससे जरूरी जानकारी अपने आप एप में भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आधार एप
- फोटो : X
स्टेप-3
प्रोफाइल जोड़ने के दौरान जिस आधार नंबर को आप एप में शामिल कर रहे हैं, उससे जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद प्रोफाइल सफलतापूर्वक एप में जुड़ जाएगी।
अगर OTP का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो Face Authentication के जरिए भी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। यह विकल्प वेरिफिकेशन प्रक्रिया को और आसान बनाता है।
विज्ञापन
5 of 5
एक सदस्य के पास होंगे सभी के एक्सेस
- फोटो : Amar Ujala
क्या है इसका फायदा?
एक ही स्मार्टफोन में परिवार के कई सदस्यों की आधार प्रोफाइल उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर आधार डिटेल्स को तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। खासतौर पर उन परिवारों के लिए यह सुविधा उपयोगी है, जहां एक ही व्यक्ति घर के अन्य सदस्यों से जुड़े सरकारी या बैंकिंग कार्य संभालता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।