फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Power Bill Care: अचानक आया भारी-भरकम बिजली बिल? न हों परेशान, जानें क्या हो सकता है कारण और कंज्यूमर राइट्स

Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
सार

Electricity Bill: गर्मियों में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ बिजली का बिल भी बढ़ जाता है, लेकिन अगर बिल आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानिए शिकायत करने का सही तरीका क्या है और एक बिजली उपभोक्ता के तौर पर आपके क्या अधिकार हैं।
 

विज्ञापन
Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
बिजली बिल बढ़ने पर करें शिकायत - फोटो : एआई जनरेटेड
Electricity Rights of Consumers Rules: गर्मियों में बिजली की मांग और खपत दोनों बढ़ जाती है। लगातार चलते इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज की वजह से बिल में बढ़ोतरी होना सामान्य बात है, लेकिन कई बार मीटर में खराबी या गलत रीडिंग की वजह से उपभोक्ताओं को अप्रत्याशित रूप से भारी-भरकम बिल थमा दिया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोगों झमेले से बचने के लिए चुपचाप बिल का भुगतान कर देते हैं। 

हालांकि कई लोगों को नहीं पता कि भारतीय कानून और बिजली नियमों के तहत उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। अगर आपका बिजली बिल संदिग्ध या असामान्य लग रहा है, तो घबराने की बजाय सही कानून और तकनीकी अपनाना जरूरी है।
Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
बिजली बिल बढ़ने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
High electricity bill reasons: अचानक कैसे बढ़ जाता है आपका बिजली बिल?
बिजली बिल बढ़ने के पीछे कई तकनीकी और प्रशासनिक कारण भी हो सकते हैं।
  • स्लैब सिस्टम: बिजली कंपनियां खपत के हिसाब से अलग-अलग स्लैब दरें तय करती हैं। जैसे ही आपकी खपत तय यूनिट सीमा को पार करती है, प्रति यूनिट दर काफी महंगी हो जाती है।
  • मीटर रीडिंग की गड़बड़ी: मैनुअल रीडिंग के दौरान कर्मचारी की ओर से गलत आंकड़े दर्ज कर देना।
  • मीटर में खराबी: मीटर का आंतरिक रूप से खराब होना या जरूरत से ज्यादा तेज चलना।
  • गलत टैरिफ कैटेगरी: घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक या गलत श्रेणी का टैरिफ लागू हो जाना।
  • पुराने और अकुशल उपकरण: पुराने मॉडल के एसी, फ्रिज या पंखे बहुत अधिक पावर कंज्यूम करते हैं।
  • स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामी: डिजिटल या स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर या डेटा ट्रांसमिशन में गड़बड़ी आना।
Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
बिल में गड़बड़ी लगे तो यह करें - फोटो : एआई जनरेटेड
बिल संदिग्ध लगने पर क्या करें?
अगर आपको लगता है कि बिल आपकी वास्तविक खपत से अधिक है, तो हर उपभोक्ता के पास कुछ अधिकार होते हैं, जिनका वह फायदा उठा सकता है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
  • बिल का विश्लेषण करें: अपने वर्तमान बिल की तुलना पिछले महीनों या पिछले साल के इसी महीने के बिल से करें और कुल यूनिट खपतकी जांच करें।
  • शिकायत दर्ज करें: अपने स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (Discom) के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएं और शिकायत संख्या (Complaint ID) व बिल की कॉपी संभालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
जानें अपना अधिकार - फोटो : एआई जनरेटेड
उपभोक्ताओं के कानूनी अधिकार क्या हैं? 
  • उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम: सरकारी नियमों के अनुसार हर डिस्कॉ में CGRF (Consumer Grievance Redressal Forum) यानी उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम होता है। बिलिंग विवाद, गलत मीटर या घटिया सेवा से जुड़ी समस्याओं के लिए यहां सीधी शिकायत की जा सकती है।
  • Electricity Ombudsman (बिजली लोकपाल): अगर आप CGRF के फैसले से संतुष्ट नहीं होते हैं या निर्धारित समय में समाधान नहीं मिलता, तो आप राज्य स्तर पर बिजली लोकपाल के पास अपील कर सकते हैं।
  • इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर्स) रूल्स , 2020: यह केंद्रीय कानून उपभोक्ताओं को सटीक और पारदर्शी बिलिंग, निर्बाध बिजली सेवा और तय समय-सीमा के भीतर शिकायतों के त्वरित समाधान का कानूनी अधिकार देता है।
विज्ञापन
Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
बिजली बिल ऐसे करें कम - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या करें कि कम आए बिजली बिल?
अगर आप भी बिजली बिल से काफी परेशान हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
  • ऊर्जा दक्ष (Energy Efficient) उपकरणों का इस्तेमाल करें। 5-स्टार रेटिंग वाले और बीईई (BEE) सर्टिफाइड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ही प्रयोग करें।
  • रोजाना बिजली खपत पर नजर रखें।
  • जिन उपकरणों की जरूरत न हो, उन्हें बंद रखें।
  • अगर संभव हो तो पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी स्कीम के तहत सोलर पैनल लगवाने पर विचार करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed