फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy z fold 8 ultra z fold 8 z flip 8 launched price specifications india hindi

Samsung का सबसे बड़ा धमाका: Galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 लॉन्च, 7 साल तक मिलेंगे अपडेट

Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
सार

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में नई Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिए हैं। पहली बार कंपनी ने Ultra फोल्डेबल भी पेश किया है। नए फोन दमदार प्रोसेसर, AI फीचर्स, बेहतर कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और 7 साल तक Android व सिक्योरिटी अपडेट के साथ आए हैं।

विज्ञापन
samsung galaxy z fold 8 ultra z fold 8 z flip 8 launched price specifications india hindi
सैमसंग ने लॉन्च किए नए गैलेक्सी स्मार्टफोन्स - फोटो : सैमसंग

विस्तार

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में आठवीं जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने पहली बार Galaxy Z Fold 8 Ultra को अपनी फोल्डेबल लाइनअप में शामिल किया है। इसके साथ Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 से भी पर्दा उठाया गया। कंपनी का कहना है कि भारत में यूजर्स फोल्डेबल फोन का इस्तेमाल कंटेंट देखने, AI आधारित प्रोडक्टिविटी और कैमरा एक्सपीरियंस के लिए तेजी से कर रहे हैं।
विज्ञापन


सभी नए स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलते हैं और इनमें 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। डिजाइन के मामले में Samsung ने इस बार Flex Titanium Plate का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


Galaxy Z Fold 8 Ultra: सबसे प्रीमियम फोल्डेबल
  • Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मुख्य डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फोन का वजन 215 ग्राम है और यह खुलने पर सिर्फ 4.1mm मोटा है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। 
  • कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दोनों डिस्प्ले पर 10MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। 
  • फोन में 5,000mAh बैटरी, 45W वायर्ड, 20W वायरलेस चार्जिंग और IP48 रेटिंग मिलती है।

Galaxy Z Fold 8
Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन का वजन 201 ग्राम है और इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। इसमें 50MP + 50MP कैमरा सेटअप, 4,800mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और IP48 रेटिंग दी गई है।


Galaxy Z Flip 8
Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का मुख्य AMOLED डिस्प्ले और 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। यह Exynos 2600 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 50MP + 12MP रियर कैमरा, 10MP सेल्फी कैमरा, 4,300mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और IP48 रेटिंग दी गई है।

नई Galaxy Watch भी हुई लॉन्च
  • Samsung ने Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 भी पेश की हैं। दोनों स्मार्टवॉच Qualcomm Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर पर चलती हैं। Watch Ultra 2 में 1.52 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 5,000 निट्स ब्राइटनेस, 800mAh बैटरी, IP69K और 10ATM रेटिंग मिलती है।
  • वहीं Galaxy Watch 9 में 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3,000 निट्स ब्राइटनेस, 445mAh बैटरी, IP68 और 5ATM रेटिंग दी गई है। दोनों Wear OS आधारित One UI 9 Watch पर काम करती हैं।

भारत में कीमत
Galaxy Z Fold 8 Ultra
  • 12GB+256GB: ₹1,99,999
  • 12GB+512GB: ₹2,19,999
  • 16GB+1TB: ₹2,25,999

Galaxy Z Fold 8
  • 12GB+256GB: ₹1,79,999
  • 12GB+512GB: ₹1,99,999
  • 16GB+1TB: ₹2,39,999

Galaxy Z Flip 8
  • 12GB+256GB: ₹1,24,999
  • 12GB+512GB: ₹1,44,999

कंपनी ने फिलहाल Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 की भारतीय कीमतों का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed