फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वे में बड़ा खुलासा: 81% मोबाइल यूजर्स हो रहे 'डार्क पैटर्न' का शिकार; Jio, Airtel और Vi पर उठे सवाल

Thu, 23 Jul 2026 06:36 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 06:36 AM IST
सार

Telecom Dark Pattern Survey: देश में मोबाइल यूजर्स को भ्रामक रिचार्ज ऑपर्स, परेशान करने वाले नोटिफिकेशन और अतिरिक्त शुल्क जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक नए सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारत के 10 में से 8 मोबाइल यूजर्स टेलीकॉम कंपनियों के 'डार्क पैटर्न' का शिकार हुए हैं। जानिए सर्वे में क्या सामने आया।

विज्ञापन
telecom dark pattern survey jio airtel vi mobile recharge complaints hindi tech news
डार्क पैटर्न - फोटो : Freepik
भारत में 5G सेवाओं के तेजी से विस्तार और बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के बीच एक नया सर्वे टेलीकॉम कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। कम्युनिटी प्लेटफॉर्म LocalCircles के देशव्यापी सर्वे के मुताबिक, 10 में से 8 से ज्यादा मोबाइल यूजर्स (81%) ने टेलीकॉम सेवाओं का इस्तेमाल करते समय कम से कम एक बार 'डार्क पैटर्न' यानी भ्रामक डिजिटल तरीकों का सामना किया है।


यह सर्वे देश के 341 जिलों के 74,000 से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं की राय पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा नियम इन तरीकों को रोकने में पर्याप्त साबित नहीं हुए हैं। इसलिए TRAI और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
telecom dark pattern survey jio airtel vi mobile recharge complaints hindi tech news
सबसे ज्यादा शिकायतें इन दो तरीकों की - फोटो : Freepik
सबसे ज्यादा शिकायतें इन दो तरीकों की
  • सर्वे के अनुसार, सबसे बड़ी शिकायत 'बेट-एंड-स्विच' की रही। करीब 79% लोगों का कहना है कि उन्हें कम कीमत या बेहतर फायदे वाले रिचार्ज प्लान दिखाए गए, लेकिन भुगतान के समय वे उपलब्ध नहीं थे या उनकी जगह महंगे प्लान ऑफर किए गए।
  • वहीं 78% यूजर्स ने 'नैगिंग' की शिकायत की। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन बंद करने के बावजूद बार-बार रिचार्ज, प्लान अपग्रेड या एप डाउनलोड करने के नोटिफिकेशन भेजे जाते हैं।
telecom dark pattern survey jio airtel vi mobile recharge complaints hindi tech news
छिपे चार्ज और ऑटो सब्सक्रिप्शन भी बने परेशानी - फोटो : AI
छिपे चार्ज और ऑटो सब्सक्रिप्शन भी बने परेशानी
  • सर्वे में 59% लोगों ने बताया कि विज्ञापन में दिखाई गई कीमत से ज्यादा भुगतान करना पड़ा, क्योंकि बाद में प्रोसेसिंग या कन्वीनियंस फीस जोड़ दी गई। वहीं 53% यूजर्स ने आरोप लगाया कि एक बार खरीदी गई सेवाओं को उनकी जानकारी के बिना पेड सब्सक्रिप्शन में बदल दिया गया।
  • करीब 50% लोगों ने कहा कि ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त सेवाएं खरीदने या जरूरत से ज्यादा निजी जानकारी साझा करने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
telecom dark pattern survey jio airtel vi mobile recharge complaints hindi tech news
Jio, Airtel और Vi का भी हुआ जिक्र - फोटो : एआई जनरेटेड
Jio, Airtel और Vi का भी हुआ जिक्र
  • LocalCircles के मुताबिक, यूजर्स ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे अनुभव साझा किए। इनमें रिचार्ज प्लान के फायदे बदल जाना, छिपे हुए बदलाव, बार-बार लगने वाले सब्सक्रिप्शन चार्ज और प्रमोशनल ऑफर्स बंद करने में आने वाली दिक्कतें शामिल हैं।
  • रिपोर्ट में Airtel के कुछ Unlimited 5G प्लान्स में हॉटस्पॉट सुविधा सीमित करने को भी 'फोर्स्ड एक्शन' डार्क पैटर्न का उदाहरण बताया गया है।
विज्ञापन
telecom dark pattern survey jio airtel vi mobile recharge complaints hindi tech news
सख्त कार्रवाई की मांग - फोटो : adobe stock
सख्त कार्रवाई की मांग
LocalCircles का कहना है कि केवल गाइडलाइंस जारी करना पर्याप्त नहीं है। संस्था ने मांग की है कि TRAI टेलीकॉम प्लेटफॉर्म से डार्क पैटर्न हटाने के लिए अनिवार्य नियम बनाए और CCPA भी इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्रवाई करे। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। अब सर्वे के निष्कर्ष TRAI और CCPA को भेजे जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed