{"_id":"6a61b512b945d1fffb0f972e","slug":"electricity-bill-high-know-reasons-complaint-process-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Power Bill Care: अचानक आया भारी-भरकम बिजली बिल? न हों परेशान, जानें क्या हो सकता है कारण और कंज्यूमर राइट्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Power Bill Care: अचानक आया भारी-भरकम बिजली बिल? न हों परेशान, जानें क्या हो सकता है कारण और कंज्यूमर राइट्स
Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
सार
Electricity Bill: गर्मियों में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ बिजली का बिल भी बढ़ जाता है, लेकिन अगर बिल आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानिए शिकायत करने का सही तरीका क्या है और एक बिजली उपभोक्ता के तौर पर आपके क्या अधिकार हैं।
विज्ञापन
बिजली बिल बढ़ने पर करें शिकायत
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Electricity Rights of Consumers Rules: गर्मियों में बिजली की मांग और खपत दोनों बढ़ जाती है। लगातार चलते इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज की वजह से बिल में बढ़ोतरी होना सामान्य बात है, लेकिन कई बार मीटर में खराबी या गलत रीडिंग की वजह से उपभोक्ताओं को अप्रत्याशित रूप से भारी-भरकम बिल थमा दिया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोगों झमेले से बचने के लिए चुपचाप बिल का भुगतान कर देते हैं।
बिजली बिल बढ़ने का कारण
- फोटो : एआई जनरेटेड
High electricity bill reasons: अचानक कैसे बढ़ जाता है आपका बिजली बिल?
बिजली बिल बढ़ने के पीछे कई तकनीकी और प्रशासनिक कारण भी हो सकते हैं।
बिजली बिल बढ़ने के पीछे कई तकनीकी और प्रशासनिक कारण भी हो सकते हैं।
- स्लैब सिस्टम: बिजली कंपनियां खपत के हिसाब से अलग-अलग स्लैब दरें तय करती हैं। जैसे ही आपकी खपत तय यूनिट सीमा को पार करती है, प्रति यूनिट दर काफी महंगी हो जाती है।
- मीटर रीडिंग की गड़बड़ी: मैनुअल रीडिंग के दौरान कर्मचारी की ओर से गलत आंकड़े दर्ज कर देना।
- मीटर में खराबी: मीटर का आंतरिक रूप से खराब होना या जरूरत से ज्यादा तेज चलना।
- गलत टैरिफ कैटेगरी: घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक या गलत श्रेणी का टैरिफ लागू हो जाना।
- पुराने और अकुशल उपकरण: पुराने मॉडल के एसी, फ्रिज या पंखे बहुत अधिक पावर कंज्यूम करते हैं।
- स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामी: डिजिटल या स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर या डेटा ट्रांसमिशन में गड़बड़ी आना।
बिल में गड़बड़ी लगे तो यह करें
- फोटो : एआई जनरेटेड
बिल संदिग्ध लगने पर क्या करें?
अगर आपको लगता है कि बिल आपकी वास्तविक खपत से अधिक है, तो हर उपभोक्ता के पास कुछ अधिकार होते हैं, जिनका वह फायदा उठा सकता है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
अगर आपको लगता है कि बिल आपकी वास्तविक खपत से अधिक है, तो हर उपभोक्ता के पास कुछ अधिकार होते हैं, जिनका वह फायदा उठा सकता है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- बिल का विश्लेषण करें: अपने वर्तमान बिल की तुलना पिछले महीनों या पिछले साल के इसी महीने के बिल से करें और कुल यूनिट खपतकी जांच करें।
- शिकायत दर्ज करें: अपने स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (Discom) के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएं और शिकायत संख्या (Complaint ID) व बिल की कॉपी संभालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें अपना अधिकार
- फोटो : एआई जनरेटेड
उपभोक्ताओं के कानूनी अधिकार क्या हैं?
- उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम: सरकारी नियमों के अनुसार हर डिस्कॉ में CGRF (Consumer Grievance Redressal Forum) यानी उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम होता है। बिलिंग विवाद, गलत मीटर या घटिया सेवा से जुड़ी समस्याओं के लिए यहां सीधी शिकायत की जा सकती है।
- Electricity Ombudsman (बिजली लोकपाल): अगर आप CGRF के फैसले से संतुष्ट नहीं होते हैं या निर्धारित समय में समाधान नहीं मिलता, तो आप राज्य स्तर पर बिजली लोकपाल के पास अपील कर सकते हैं।
- इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर्स) रूल्स , 2020: यह केंद्रीय कानून उपभोक्ताओं को सटीक और पारदर्शी बिलिंग, निर्बाध बिजली सेवा और तय समय-सीमा के भीतर शिकायतों के त्वरित समाधान का कानूनी अधिकार देता है।
विज्ञापन
बिजली बिल ऐसे करें कम
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या करें कि कम आए बिजली बिल?
अगर आप भी बिजली बिल से काफी परेशान हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
अगर आप भी बिजली बिल से काफी परेशान हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- ऊर्जा दक्ष (Energy Efficient) उपकरणों का इस्तेमाल करें। 5-स्टार रेटिंग वाले और बीईई (BEE) सर्टिफाइड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ही प्रयोग करें।
- रोजाना बिजली खपत पर नजर रखें।
- जिन उपकरणों की जरूरत न हो, उन्हें बंद रखें।
- अगर संभव हो तो पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी स्कीम के तहत सोलर पैनल लगवाने पर विचार करें।