फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: नए Aadhaar App से चंद सेकेंड में शेयर करें अपना फोन नंबर, जानिए कैसे काम करता है Contact Card फीचर

Wed, 22 Jul 2026 04:52 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 04:52 PM IST
सार

अब मीटिंग, कॉन्फ्रेंस या बिजनेस इवेंट में अब मोबाइल नंबर टाइप करवाने या विजिटिंग कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI के नए Aadhaar App में आया Contact Card फीचर QR कोड के जरिए आपके वेरिफाइड नाम और मोबाइल नंबर को कुछ ही सेकंड में सुरक्षित तरीके से शेयर करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
aadhaar app contact card feature share mobile number using qr code step by step process
गजब का है आधार एप का ये फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
नया आधार एप (New Aadhaar App) कई ऐसी सुविधाएं दे रहा है जो आपको पुराने आधार एप में नहीं मिलते थे। नए आधार एप में आप धर बैठे अपना पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं। इन सेवाओं (Aadhaar Services) के लिए पहले आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधाएं एप में ही मिल रही हैं। इसी तरह नए आधार एप का एक और खास फीचर मिलता है जिससे आप अपना नाम और फोन नंबर आसानी से किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं।
aadhaar app contact card feature share mobile number using qr code step by step process
नए आधार एप में मोबाइल सेवाएं बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला

क्या है Aadhaar App का Contact Card फीचर?

नए आधार एप में कॉन्टैक्ट कार्ड (Contact Card) का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स बिना बोले या टाइप किए शेयर कर सकते हैं। यह फीचर आपके आधार रिकॉर्ड में मौजूद वेरिफाइड नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड तैयार करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जानकारी सीधे आधार डेटाबेस से आती है, इसलिए गलत नंबर सेव होने या नाम की स्पेलिंग में गलती होने की संभावना नहीं रहती। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप अपना कॉन्टैक्ट कार्ड कैसे जनरेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे कैसे शेयर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
 
aadhaar app contact card feature share mobile number using qr code step by step process
Contact Card जनरेट करना है आसान - फोटो : X

अपना Contact Card ऐसे जनरेट करें 

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड करें।
  • एप खोलकर अपना 6 अंकों का PIN या फिंगरप्रिंट डालकर लॉग इन करें।
  • होम स्क्रीन पर नीचे दिए गए Services सेक्शन में जाएं।
  • यहां Other Services के अंदर Share Contact का विकल्प चुनें।
  • इस पर टैप करते ही आपके लिए एक सुरक्षित QR Code तैयार हो जाएगा।
  • अब सामने वाले व्यक्ति को सिर्फ इस QR कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स उसकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिन्हें वह एक टैप में अपने फोन में सेव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar app contact card feature share mobile number using qr code step by step process
डाउनलोड भी हो सकता है कॉन्टैक्ट कार्ड - फोटो : Adobe Stock

Contact Card को फोन में करें डाउनलोड

  • कॉन्टैक्ट कार्ड को फोन में डाउनलोड करने के लिए Download Contact Card का ऑप्शन चुनें। यह ऑप्शन चुनते ही ही एक QR Code आपके फोन की गैलरी में सेव हो जाएगा।
  • आप इस QR Code का भी इस्तेमाल अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल को शेयर करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
aadhaar app contact card feature share mobile number using qr code step by step process
विजिटिंग कार्ड के जैसा है कॉन्टैक्ट कार्ड - फोटो : Amar Ujala
दूर बैठे लोगों को भी भेज सकते हैं QR Code
  • कॉन्टैक्ट कार्ड की खास बात ये भी है कि अगर सामने वाला व्यक्ति आपके पास मौजूद नहीं है, तब भी यह फीचर काम आता है।
  • QR Code बनने के बाद स्क्रीन पर Share का विकल्प मिलता है। इसकी मदद से आप WhatsApp, SMS या किसी भी मैसेजिंग एप के जरिए अपना डिजिटल Contact Card भेज सकते हैं। सामने वाला व्यक्ति QR Code स्कैन करके आपकी जानकारी आसानी से सेव कर सकता है।
  • कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर बिल्कुल विजिटिंग कार्ड के जैसे काम करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed