फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar App: अब एक आधार एप में जोड़ें परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Thu, 23 Jul 2026 05:47 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Aadhaar App Add Profile: बार-बार अलग-अलग लोगों का आधार कार्ड खोजने की झंझट अब खत्म हो सकती है। नए Aadhaar App में एक ही स्मार्टफोन पर परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा मिल रही है। जानिए एक आधार एप में परिवार के 5 अलग-अलग सदस्यों की प्रोफाइल कैसे जोड़ी जा सकती है। 

विज्ञापन
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
एक आधार एप में जोड़ सकते हैं परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके घर में कई लोगों के आधार कार्ड की जरूरत अक्सर पड़ती है, तो नया Aadhaar App आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इस ऐप की मदद से अब सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल एक ही स्मार्टफोन में सुरक्षित रखी जा सकती है। इससे हर बार अलग-अलग आधार कार्ड खोजने या फोटो रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं...
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
ई-आधार - फोटो : Adobe Stock
स्टेप-1
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करके एप में लॉग-इन करें।
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
आधार एप - फोटो : instagram
स्टेप-2
  • लॉग-इन होने के बाद एप के Profile सेक्शन में जाएं। यहां आपको Add Profile का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद जिस सदस्य का आधार जोड़ना है, उसका 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  • अगर नंबर टाइप नहीं करना चाहते, तो आधार कार्ड पर मौजूद QR Code को स्कैन करके भी प्रोफाइल जोड़ी जा सकती है। इससे जरूरी जानकारी अपने आप एप में भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
आधार एप - फोटो : X
स्टेप-3
  • प्रोफाइल जोड़ने के दौरान जिस आधार नंबर को आप एप में शामिल कर रहे हैं, उससे जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद प्रोफाइल सफलतापूर्वक एप में जुड़ जाएगी।
  • अगर OTP का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो Face Authentication के जरिए भी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। यह विकल्प वेरिफिकेशन प्रक्रिया को और आसान बनाता है।
विज्ञापन
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
एक सदस्य के पास होंगे सभी के एक्सेस - फोटो : Amar Ujala
क्या है इसका फायदा?
एक ही स्मार्टफोन में परिवार के कई सदस्यों की आधार प्रोफाइल उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर आधार डिटेल्स को तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। खासतौर पर उन परिवारों के लिए यह सुविधा उपयोगी है, जहां एक ही व्यक्ति घर के अन्य सदस्यों से जुड़े सरकारी या बैंकिंग कार्य संभालता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed