फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Orkut Making Comeback? Founder Orkut Buyukkokten Launches Petition

क्या लौट रहा है 2000 के दशक का पसंदीदा Orkut?: संस्थापक ने शुरू किया कैंपेन, जानें क्यों बंद हुआ था प्लेटफॉर्म

Fri, 09 Oct 2026 05:04 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 09 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

2000 के दशक में भारत में इंटरनेट युवाओं की पहली पसंद रहा सोशल नेटवर्क ऑर्कुट (Orkut) एक बार फिर चर्चा में है। इसके संस्थापक नया सोशल नेटवर्क बनाने के लिए लोगों का समर्थन जुटा रहे हैं, तो क्या एक दशक बाद ऑर्कुट की वापसी हो पाएगी? आइए जानते हैं इस सोशल मीडिया नेटवर्क के बारे में...
 

विज्ञापन
Orkut Making Comeback? Founder Orkut Buyukkokten Launches Petition
ऑर्कुट के वापसी की चर्चा तेज - फोटो : orkut.com

विस्तार

एक समय था जब ऑर्कुट पर प्रोफाइल बनाना और दोस्तों से जुड़ना सोशल मीडिया की दुनिया का अहम हिस्सा था। खासकर भारत में इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता काफी ज्यादा हुआ करती थी। अब तो बहुत से जेन जी को इसके बारे में पता भी नहीं होगा, क्योंकि गूगल ने 2014 में ऑर्कुट को बंद कर दिया था, लेकिन अब इसके संस्थापक ओर्कुट बुयुक्कोक्टेन एक नए सोशल नेटवर्क के विचार के साथ सामने आए हैं। उन्होंने orkut.com पर एक अभियान शुरू किया है, जिसके जरिए वे ऐसा इंटरनेट बनाने के लिए लोगों का समर्थन मांग रहे हैं जहां असली लोगों, दोस्ती और समुदायों को प्राथमिकता मिले। हालांकि, अभी ऑर्कुट की वापसी या नए प्लेटफॉर्म की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऑर्कुट की वापसी की उम्मीद
  • 2000 के दशक में ऑर्कुट लोगों की पसंदीदा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में शामिल था। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते थे। दोस्तों से जुड़ने, अपनी प्रोफाइल बनाने और ऑनलाइन कम्युनिटी का हिस्सा बनने के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी पसंद किया जाता था। हालांकि, गूगल ने साल 2014 में इसे बंद कर दिया।
  • विज्ञापन
  • अब एक दशक से ज्यादा समय बाद ऑर्कुट के संस्थापक ओर्कुट बुयुक्कोक्टेन ने एक बार फिर सोशल नेटवर्किंग को लेकर अपनी योजना सामने रखी है। उन्होंने orkut.com पर एक याचिका शुरू की है। इसका मकसद ऐसे नए सोशल नेटवर्क के लिए लोगों का समर्थन जुटाना है, जो वास्तविक लोगों, सच्चे रिश्तों और अपनत्व की भावना पर आधारित हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • याचिका पर 115 देशों के यूजर्स के 2.7 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं। बुयुक्कोक्टेन ने एक ओपन लेटर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर विचार भी रखा। उनका कहना है कि इंटरनेट को लोगों की दोस्ती मजबूत करने, समुदाय बनाने और उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने में मदद करनी चाहिए।
  • हालांकि, इस अभियान को ऑर्कुट के मूल प्लेटफॉर्म की वापसी की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नया सोशल नेटवर्क कब लॉन्च होगा और उसका स्वरूप कैसा होगा।
 

क्या है नए ऑर्कुट का विचार?
  • अपने ओपन लेटर में बुयुक्कोक्टेन ने कहा है कि सोशल मीडिया धीरे-धीरे अपने मूल उद्देश्य से दूर हो गया है। उनके मुताबिक, दो दशक से भी पहले जब उन्होंने शुरुआती सोशल नेटवर्क बनाए थे, तब इंटरनेट पर अलग-अलग देशों और महाद्वीपों के लोगों से जुड़ना एक नया और रोमांचक अनुभव था।
  • उस दौर में ऑनलाइन बातचीत और नए लोगों से जुड़ने का अनुभव ज्यादा वास्तविक महसूस होता था, लेकिन अब उनका मानना है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के बीच सार्थक बनाने के बजाय यूजर्स की भागीदारी यानी एंगेजमेंट बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
  • बुयुक्कोक्टेन का मानना है कि नए सोशल नेटवर्क को इस सोच से अलग होना चाहिए। इसमें केवल ज्यादा समय तक यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के बजाय दोस्ती, आपसी जुड़ाव और मजबूत कम्युनिटी बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उनकी पहल का मुख्य विचार एक ऐसा ऑनलाइन माहौल तैयार करना है जहां लोगों को वास्तविक संबंध बनाने और अपनत्व महसूस करने का मौका मिले।
सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट और एल्गोरिदम को लेकर चिंता
  • बुयुक्कोक्टेन ने अपने विचार साझा करते हुए मौजूदा सोशल मीडिया मॉडल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया फीड्स लोगों के बीच संबंध मजबूत करने के बजाय एंगेजमेंट बढ़ाने के हिसाब से तैयार की गई हैं।
  • उन्होंने एल्गोरिदम पर भी काफी चिंता जताई है, जिनके जरिए यूजर्स को लगातार कंटेंट दिखाया जाता है। उनके अनुसार, इस तरह के सिस्टम लोगों को ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रख सकते हैं, लेकिन इसका असर उनके आपसी संबंधों और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।
  • उन्होंने लिखा कि बच्चों की एक पूरी पीढ़ी ऐसे एल्गोरिदम के बीच बड़ी हुई है, जिन्होंने उन्हें एडिक्ट किया, बांटा और विज्ञापनदाताओं के लिए उनकी गतिविधियों को उपयोगी बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि कई युवा अकेलेपन और चिंता का अनुभव करते हुए बड़े हुए हैं। यह बुयुक्कोक्टेन की ओर से मौजूदा सोशल मीडिया व्यवस्था पर जताई गई चिंता है। उनके प्रस्तावित नए प्लेटफॉर्म का विचार इसी तरह की समस्याओं से अलग अनुभव देने पर केंद्रित है।
एआई, बॉट्स और डीपफेक से ऑनलाइन भरोसे को खतरा?
  • साथ ही ऑर्कुक के संस्थापक बुयुक्कोक्टेन ने सोशल मीडिया के भविष्य को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि एआइ के बढ़ते इस्तेमाल से यह पहचानना मुश्किल हो सकता है कि ऑनलाइन बातचीत के दूसरी तरफ वास्तव में कोई इंसान है या नहीं।
  • उन्होंने बॉट्स, डीपफेक, एआई से तैयार किए गए कंटेंट और अपने आप काम करने वाले एआई एजेंट्स का जिक्र किया। उनके अनुसार, इन तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल से इंटरनेट पर भरोसा कमजोर हो सकता है।
  • उन्होंने अपने पत्र में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असाधारण तकनीक है, लेकिन यह उस एक आधार को भंग कर रही है जिसने सोशल नेटवर्किंग को खास और बनाने लायक बनाया था, कि दूसरी तरफ एक व्यक्ति होता था।
  • उनकी चिंता का केंद्र यह है कि सोशल नेटवर्किंग की बुनियाद वास्तविक लोगों के बीच बातचीत और भरोसा है। अगर यूजर्स के लिए इंसान और AI से तैयार की गई गतिविधियों के बीच अंतर करना मुश्किल होता है, तो ऑनलाइन रिश्तों की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से बुयुक्कोक्टेन ऐसे सोशल नेटवर्क की वकालत कर रहे हैं जो वास्तविक लोगों और उनके बीच बनने वाले संबंधों को प्राथमिकता दे।

Orkut की वापसी की चर्चा पहले भी हो चुकी है
यह पहली बार नहीं हो रहा है, जब इसके वापसी की चर्चा हो, ऑर्कुट के आने को लेकर पहले भी एक बार अटकलें तेज थी। साल 2022 में भी बुयुक्कोक्टेन ने orkut.com को फिर से एक्टिव किया था और एक ओपन लेटर साझा किया था। उस समय भी उन्होंने ऐसे नए सोशल नेटवर्क का विचार रखा था, जिसका उद्देश्य लोगों को करीब लाना और सार्थक संबंधों को बढ़ावा देना हो। उनका जोर ऐसे प्लेटफॉर्म पर था जो मुख्यधारा के सोशल मीडिया की तरह केवल एंगेजमेंट बढ़ाने के बजाय कम्युनिटी और वास्तविक जुड़ाव को प्राथमिकता दे।
हालांकि, 2022 में भी मूल Orkut प्लेटफॉर्म की वापसी का कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ था। अब नए अभियान के जरिए बुयुक्कोक्टेन उसी विचार को एक बार फिर आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। Orkut से जुड़ी पुरानी यादों के कारण इस पहल को लेकर लोगों में उत्सुकता है, खासकर उन यूजर्स के बीच जिन्होंने 2000 के दशक में इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह अभियान एक नए सोशल नेटवर्क के लॉन्च तक पहुंचेगा या नहीं।

क्या Orkut फिर से लॉन्च होगा?
  • फिलहाल यह फिर से लॉन्च होगा या नहीं, इसे लेकर किसी कोई निश्चित जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इसे लेकर अटकलें तेज है, संस्थापक ने लोगों से एक नए, ज्यादा मानवीय सोशल नेटवर्क का समर्थन करने की अपील की है, लेकिन नए प्लेटफॉर्म के नाम, फीचर्स, उपलब्धता या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है।
  • यह भी स्पष्ट नहीं है कि भविष्य में कोई नया प्लेटफॉर्म पुराने Orkut के नाम और पहचान के साथ आएगा या उससे अलग होगा। अभी वेबसाइट पर लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा है। अब आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा कि यह अभियान किसी नए प्लेटफॉर्म का रूप लेता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed