सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   reliance jio 3999 prepaid plan details validity ott benefits tech news hindi

Jio Validity Plan: जियो का ये जबरदस्त प्लान देगा साल भर की फुर्सत, भरपूर डेटा के साथ उठाएं OTT एप्स के फायदे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 2026 में अपना सबसे महंगा प्रीपेड प्लान ₹3999 में पेश किया है। सालभर की वैलिडिटी वाले इस प्लान में भरपूर डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और कई डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं। जानिए प्लान की पूरी डिटेल।

reliance jio 3999 prepaid plan details validity ott benefits tech news hindi
ये है जियो का सबसे महंगा रिचार्ज - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से तंग आ चुके हैं और एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग और मनोरंजन का पूरा पैकेज हो, तो रिलायंस जियो का ₹3,999 वाला प्लान आपकी तलाश खत्म कर सकता है। साल 2026 में यह जियो का सबसे प्रीमियम और महंगा प्रीपेड प्लान है। हालांकि इस बार कंपनी ने कोई खास नया साल का ऑफर नहीं निकाला है, लेकिन मौजूदा बेनिफिट्स इसे काफी दमदार बनाते हैं।
Trending Videos


क्या मिलता है ₹3,999 के इस रिचार्ज में?
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैलिडिटी है। यानी एक बार रिचार्ज कराइए और पूरे साल के लिए छुट्टी। इसमें आपको क्या-क्या मिलता है, नीचे दी गई लिस्ट में देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, यानी पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा।
  • अगर आप जियो के 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं, तो आप बिना किसी डेटा लिमिट के इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।
  • किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS बिल्कुल मुफ्त।

एआई और क्लाउड का स्मार्ट कॉम्बिनेशन
जियो का यह पैक केवल कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है। इस प्लान के साथ आपको 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है, जो कि एआई (AI) इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी बचत है। इसके अलावा, JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी फ्री दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: साल में 12 महीने तो 13 बार मोबाइल रिचार्ज क्यों? सरकार ने 30 दिन वाले प्लान को लेकर दिए नए निर्देश

OTT बेनिफिट्स
जियो अपने ग्राहकों को फ्री में शानदार फिल्में और मैच दिखाने का भी मौका दे रहा है। इस प्लान के साथ मिलने वाले अन्य फायदे इस प्रकार हैं:
  • 3 महीने के लिए मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन। यहां आप 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'द वायर' जैसे इंटरनेशनल शो देख सकते हैं।
  • खेल प्रेमियों के लिए फैनकोड का एक्सेस।
  • लाइव टीवी चैनलों का आनंद।
  • अगर आप नया जियो होम (ब्रॉडबैंड) कनेक्शन लेते हैं, तो आपको 2 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed