{"_id":"6a672fb1fdf308fac305ba7c","slug":"samsung-one-ui-9-0-new-lockscreen-security-policy-permanent-phone-lock-data-loss-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग यूजर्स सावधान: 13वीं बार की ये गलती तो हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा फोन! नहीं बचा पाएंगे डेटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग यूजर्स सावधान: 13वीं बार की ये गलती तो हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा फोन! नहीं बचा पाएंगे डेटा
Mon, 27 Jul 2026 03:46 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:46 PM IST
सार
क्या आप भी सैमसंग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो कंपनी की नई सिक्योरिटी पॉलिसी आपके होश उड़ा सकती है। नए अपडेट के बाद अगर आप अपने ही फोन का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आपको एक भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। जानिए कैसे...
विज्ञापन
सैमसंग
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप Samsung स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और अक्सर अपना लॉक स्क्रीन पासवर्ड भूल जाते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कंपनी ने One UI 9.0 में लॉकस्क्रीन सिक्योरिटी सिस्टम को पूरी तरह नया रूप दिया है। इसका मकसद फोन में मौजूद निजी डेटा को अनधिकृत लोगों से सुरक्षित रखना है, लेकिन इसके साथ यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी भी जुड़ गई है।
Samsung के नए सिक्योरिटी सिस्टम में लगातार गलत पासवर्ड डालने पर सिर्फ कुछ मिनट का लॉक नहीं लगेगा, बल्कि हर असफल कोशिश के बाद इंतजार का समय बढ़ता जाएगा। अगर कोई यूजर 13 अलग-अलग गलत प्रयास कर देता है, तो फोन स्थायी रूप से लॉक हो जाएगा। इसके बाद डिवाइस को दोबारा इस्तेमाल करने का एकमात्र तरीका फैक्ट्री रीसेट होगा, जिससे फोन में सेव पूरा लोकल डेटा मिट जाएगा।
फोन अनलॉक करने के लिए सिर्फ 13 मौके
One UI 9.0 में अनलॉक प्रयासों की एक तय सीमा रखी गई है। शुरुआती पांच गलत प्रयासों के बाद फोन 1 मिनट के लिए लॉक हो जाएगा। इसके बाद हर असफल कोशिश के साथ लॉकआउट का समय लगातार बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में केवल फैक्ट्री रीसेट के जरिए ही फोन दोबारा चालू किया जा सकेगा, लेकिन इससे डिवाइस का पूरा लोकल डेटा हमेशा के लिए मिट जाएगा।
हर गलत एंट्री नहीं बढ़ाएगी काउंटर
डेटा बचाने के लिए क्या करें?
Samsung ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने फोन का नियमित रूप से Samsung Cloud या Smart Switch के जरिए बैकअप लेते रहें। अगर कभी फोन फैक्ट्री रीसेट करना पड़े, तो बैकअप की मदद से जरूरी डेटा आसानी से वापस पाया जा सकेगा।

- 5 गलत प्रयास: 1 मिनट लॉक
- 6वां प्रयास: 5 मिनट
- 7वां प्रयास: 15 मिनट
- 8वां प्रयास: 30 मिनट
- 9वां प्रयास: 90 मिनट
- 10वां प्रयास: 4 घंटे
- 11वां प्रयास: 12 घंटे
- 12वां प्रयास: 24 घंटे
- 13वां गलत प्रयास: डिवाइस स्थायी रूप से लॉक
ऐसी स्थिति में केवल फैक्ट्री रीसेट के जरिए ही फोन दोबारा चालू किया जा सकेगा, लेकिन इससे डिवाइस का पूरा लोकल डेटा हमेशा के लिए मिट जाएगा।
हर गलत एंट्री नहीं बढ़ाएगी काउंटर
- Samsung ने इस सिस्टम में एक स्मार्ट मैकेनिज्म भी जोड़ा है। यदि कोई यूजर एक ही गलत PIN, पासवर्ड या पैटर्न को बार-बार दोहराता है, तो उसे अलग-अलग असफल प्रयास नहीं माना जाएगा। यानी एक जैसी गलत एंट्री दोहराने पर काउंटर केवल एक बार ही बढ़ेगा। केवल अलग-अलग गलत PIN या पैटर्न डालने पर ही असफल प्रयासों की संख्या आगे बढ़ेगी।
- इतना ही नहीं, जब यूजर तय सीमा के करीब पहुंचेगा, तब फोन स्क्रीन पर स्पष्ट चेतावनी भी दिखाई जाएगी कि अब कितने प्रयास बाकी हैं।