सब्सक्राइब करें

SOVA Virus : बैंकिंग मैलवेयर फिर से आया वापस, बैंक अकाउंट कर रहा खाली

एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Sep 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Sova virus is targeting banking app in Android mobile, it is also difficult to uninstall
android malware - फोटो : amarujala

Sova Virus : देश में नया मोबाइल बैंकिंग ‘ट्रोजन’ वायरस ‘सोवा’ एंड्रॉयड उपभोक्ताओं को निशाना बना रहा है। इस वायरस के जरिये कोई भी आपके एंड्रॉयड फोन को एन्क्रिप्ट कर सकता है और उसका इस्तेमाल फिरौती, धन उगाही आदि के लिए कर सकता है। इसको अनइंस्टॉल करना भी मुश्किल है। केंद्रीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सीईआरटी इन ने इस वायरस को लेकर एडवायजरी जारी की है। सीईआरटी इन ने भारतीय साइबर स्पेस में इस वायरस का पता सबसे पहले जुलाई में लगाया था। उसके बाद से अब तक इसका पांचवां वर्जन अपग्रेड किया जा चुका है। यह लॉगइन के जरिये यूजर नेम और पासवर्ड हासिल करता है। इसके अलावा कुकीज में सेंध लगाकर और कई तरह के एप का झूठा जाल बुनकर उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाता है व उन्हें चपत लगाता है। भारत से पहले सोवा वायरस अमेरिका, रूस और स्पेन में भी सक्रिय रहा है। सीईआरटी इन के मुताबिक करीब 200 मोबाइल उपभोक्ता अब तक इस वायरस का शिकार बन चुके हैं।

Trending Videos
Sova virus is targeting banking app in Android mobile, it is also difficult to uninstall
Malware - फोटो : अमर उजाला

इस तरह करता है गुमराह
एडवायजरी के मुताबिक, इस वायरस का नवीनतम वर्जन फर्जी एंड्रॉयड एप में छिपकर मोबाइल उपभोक्ता के खातों में सेंध लगाता है। इन एप पर क्रोम, अमेजन, एनएफटी जैसे लोकप्रिय एप का लोगो होता है, जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जाता है और उन्हें ये एप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बाद उपभोक्ता का डाटा चुराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sova virus is targeting banking app in Android mobile, it is also difficult to uninstall
Android Malware

एक बार फर्जी एंड्रॉयड एप मोबाइल में डाउनलोड होने के बाद ये वायरस उस मोबाइल के सभी एप की जानकारी सी2 (कमांड एंड कंट्रोल) सर्वर को भेजता है। जहां बैठे मास्टरमाइंड निशाना बनाए जाने वाले एप की लिस्ट तैयार करते हैं। यह लिस्ट सी2 की ओर से वापस सोवा वायरस को भेजी जाती है। वह यह पूरी जानकरी एक्सएमएल फाइल के रूप में सेव करता है।

Sova virus is targeting banking app in Android mobile, it is also difficult to uninstall
hacker - फोटो : Lifewire

इन सब में लगती है सेंध
यह वायरस डिवाइस के की स्ट्रोक्स (उपभोक्ता द्वारा कब कौन सा बटन दबाया गया इसकी जानकारी), कुकीज, मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (एमएफए) टोकन में सेंध लगा सकता है। इसके अलावा यह स्क्रीनशॉट ले सकता है और वेबकैम से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह वायरस 200 से अधिक पेमेंट एप की डुप्लीकेट कॉपी तैयार कर सकता है। इनके जरिये यह उपभोक्ता के बैंक खातों को खाली भी कर सकता है। 

विज्ञापन
Sova virus is targeting banking app in Android mobile, it is also difficult to uninstall
hacker - फोटो : Hacker Noon

ये बरतें सावधानी
इस वायरस से बचने के लिए केंद्रीय एजेंसी ने उपभोक्ताओं को सिर्फ और सिर्फ ऑफिशियल एप स्टोर से ही एप डाउनलोड करने की नसीहत दी है। इसके अलावा कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और कितनी बार उसे डाउनलोड किया गया, लोगों के उस पर रिव्यू व कमेंट जरूर देखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed