फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   start date Flipkart Big Billion Days Sale 2026 leaked; these members get early access.

बिग बिलियन डेज सेल: कब शुरू होगी फ्लिपकार्ट की महासेल, किन चीजों पर मिलेंगे ऑफर्स? लीक में हुआ डेट का खुलासा

Fri, 11 Sep 2026 10:26 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन या कोई इलेक्टॉनिक्स सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है। एक लीक हुए टीजर से फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज सेल 2026 की शुरुआत की संभावित डेट सामने आई है। कब से शुरू हो सकती है यह महासेल, किन्हें अर्ली एक्सेस मिलेगा और कौन से बैंक कार्ड पर दस प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है? आइए यहां सबकुछ जानते हैं।
 

विज्ञापन
start date Flipkart Big Billion Days Sale 2026 leaked; these members get early access.
लीक हुई बिग बिलियन डेज की जानकारी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

बिग बिलियन डेज सेल का भारतीय ग्राहक लंबे समय से इंतजार करते हैं। कई लोग तो इतने उत्सुक होते हैं कि सेल शुरू होने से पहले ही अपनी पसंद के सामान को कार्ट में जोड़कर रख लेते हैं। अगर आप भी फ्लिपकार्ट की इस बड़ी फेस्टिव सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की यह लोकप्रिय सेल जल्द ही दस्तक दे सकती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी तक इस इवेंट के आधिकारिक शेड्यूल का एलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लीक हुए एक टीजर से सेल की संभावित तारीख और शुरुआती ऑफर्स की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


कब से शुरू हो सकती है सेल?
  • लीक हुए टीजर के अनुसार, बिग बिलियन डेज 2026 की शुरुआत नौ अक्तूबर से हो सकती है। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वीआईपी मेंबर्स को आठ अक्तूबर से ही यानी 24 घंटे पहले ही अर्ली एक्सेस मिल सकता है। इससे मेंबर्स को चुनिंदा डील्स और सीमित स्टॉक वाले ऑफर्स आम ग्राहकों से पहले खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • विज्ञापन
  • हालांकि, अभी इन तारीखों को पक्की नहीं माना जाना चाहिए। फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर  बिग बिलियन डेज  का पेज मौजूद है, लेकिन 2026 की सेल की तारीखों की आधिकारिक घोषणा फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

किन कार्ड्स पर मिलेगा डिस्काउंट?
  • लीक हुए टीजर में बैंक ऑफर की जानकारी भी सामने आई है। लीक्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स जैसे एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को दस फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह ऑफर किन कार्ड्स पर लागू होगा, न्यूनतम खरीदारी कितनी होगी और डिस्काउंट की अधिकतम सीमा क्या होगी। इन शर्तों की जानकारी फ्लिपकार्ट के आधिकारिक एलान के बाद ही स्पष्ट होगी।
सेल में क्या-क्या मिलेगा खास?
बिग बिलियन डेज भारत की लोकप्रिय सेल में गिनी जाती है। साथ ही इसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल भी माना जाता है। इस दौरान खरीदारों को कई कैटेगरी में भारी छूट मिलती है। फिलहाल 2026 में इन सामानों पर छूट मिलने की उम्मीद है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स: स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।
  • ब्रांड डील्स: एपल, सैमसंग, मोटोरोला जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर स्पेशल प्राइस कट और लिमिटेड-टाइम स्टील डील्स मिलने की उम्मीद है। 
  • अतिरिक्त फायदे: सुपरकॉइन्स के जरिए अतिरिक्त बचत और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी ग्राहकों को दिए जा सकते हैं।
पिछले साल कब शुरू हुई थी सेल?
अगर साल 2025 की बात करें तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की शुरुआत 23 सितंबर से ही हुई थी, जबकि प्लस और ब्लेैक मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस दिया गया था। उस दौरान फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया था। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई, सुपरकॉइन्स और अन्य लाभ भी दिए थे।

बड़ी खरीदारी की योजना है तो क्या करें?
  • अगर आप इस महासेल का लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं और आने वाले फेस्टिव सीजन में नया आईफोन, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बिग बिलियन डेज के दौरान मिलने वाले ऑफर्स पर नजर रख सकते हैं।
  • हालांकि, सिर्फ सेल का नाम देखकर खरीदारी करने के बजाय अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना करना बेहतर साबित हो सकता है। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी शर्तों को भी ध्यान से देखना जरूरी होगा।
फ्लिपकार्ट ने अभी नहीं की आधिकारिक घोषणा
  • फिलहाल लेख में बताई गई नौ अक्तूबर की डेट लीक के तौर पर है। फ्लिपकार्ट ने 2026 बिग बिलियन डेज के पूरे शेड्यूल, बैंक ऑफर्स या डिस्काउंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए लॉन्च डेट और ऑफर्स में बदलाव संभव है।
  • अगर लीक हुई जानकारी सही साबित होती है, तो आठ अक्तूबर से प्लस मेंबर्स को अर्ली एक्सेस और नौ अक्तूबर से सभी ग्राहकों के लिए सेल शुरू हो सकती है। आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही तारीख और ऑफर्स की अंतिम पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed