फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Today Google is celebrating its 21st birthday congratulating itself by making a doodle

आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है गूगल, डूडल बनाकर खुद को दी बधाई

Fri, 27 Sep 2019 08:42 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 27 Sep 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Today Google is celebrating its 21st birthday congratulating itself by making a doodle
गूगल डूडल - फोटो : google

गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। उसने डूडल बनाकर खुद को शुभकामना दीं। गूगल सर्च इंजन की स्थापना सितंबर 1998 में दो पीएचडी छात्रों, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने छात्रावासों में की गई थी। 

विज्ञापन


ऐसे समय में जब वर्ल्ड वाइड वेब (www) अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में था, पेज और ब्रिन का मुख्य लक्ष्य था दुनिया की सारी जानकारियों को व्यवस्थित करना और इसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना। 'याहू' और 'आस्क जीव' जैसे प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजनों की को पीछे छोड़ते हुए आज गूगल दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक बन गई है। 
विज्ञापन


अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए लिखा कि 21 साल पहले, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने बड़े तौर पर सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। आज गूगल दुनिया भर की 100 भाषाओं में काम करता है और साल में अरबों सवालों के जवाब खोजता है। कम से कम इतना तो कहा जा सकता है कि इसका फलक बड़ा है। 21वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि 1998 में जब गूगल की शूरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब पर करीब 2.5 करोड़ पेज मौजूद थे। उस समय गूगल का एल्गोरिथम काफी बेहतरीन था। तब के समय में कुछ भी करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी। 

गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख बिना किसी स्पष्टीकरण के कई बार बदली है। 2005 तक सात सितंबर को वेबसाइट ने अपना जन्मदिन मनाया था। लेकिन कंपनी ने वास्तव में चार सितंबर 1998 को निगमन के कागजात दाखिल किए, हालांकि इस तारीख को उसने अपने जन्मदिन के रुप में कभी इस्तेमाल नहीं किया। 2005 के बाद से इसने आठ सितंबर, 26 सितंबर और हाल ही में, 27 सितंबर को अपने जन्मदिन को चिन्हित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed