क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 ट्रेंड?: बड़ी हस्तियां भी बना रहीं तस्वीरें, जानिए कैसे बनाएं अपना एआई पोर्ट्रेट
सोशल मीडिया पर इन दिनों चैटजीपीटी का 80s एआई फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। आम यूजर्स से लेकर बड़े राजनेता, खेल जगत की हस्तियां और बॉलीवुड सितारे तक अपनी आधुनिक तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में बदल रहे हैं। एआई की मदद से तस्वीरों में चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए बड़े हेयरस्टाइल, विंटेज कपड़े, स्टेटमेंट ज्वेलरी, क्लासिक लाइटिंग और फिल्म ग्रेन जैसे एलिमेंट जोड़े जा रहे हैं। तो क्या आप भी अपनी साधारण फोटो को 80 के रेट्रो मैगजीन कवर या पुराने बॉलीवुड पोर्ट्रेट जैसा लुक देना चाहते हैं? इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इसे बनाने वाला खास प्रॉम्प्ट और पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस ट्रेंड के तहत लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की विंटेज और रेट्रो स्टाइल में बदल रहे हैं। खास बात यह है कि फोटो में व्यक्ति के चेहरे की पहचान और स्किन टोन पूरी तरह बरकरार रहती है, लेकिन उनके बाल, कपड़े, चश्मे और बैकग्राउंड 80 के दशक के बॉलीवुड या डिस्को एरा जैसे हो जाते हैं।
क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 फोटो ट्रेंड?
- इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों 1980 के दशक का रेट्रो फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआई की मदद से इस तरह बदल रहे हैं कि वे किसी पुराने फैमिली एलबम, बॉलीवुड फिल्म या 80 की मैगजीन कवर फोटो जैसी नजर आएं।
- इस ट्रेंड में सिर्फ तस्वीर पर पुराना फिल्टर लगाने के बजाय एआई फोटो के हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कैमरा इफेक्ट तक बदल देता है। चेहरे की पहचान और व्यक्ति की मूल विशेषताओं को बरकरार रखते हुए पूरी तस्वीर को 1980 के दशक के अंदाज में तैयार किया जाता है।
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसका रेट्रो लुक है। जो बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर जेन-जी व आम लोगों को आकर्षित कर रहा है। एआई से बनाई जा रही तस्वीरों में बड़े और घने हेयरस्टाइल, घुंघराले बाल, हाई-वेस्ट कपड़े, एविएटर सनग्लास और बड़े स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसे एलिमेंट देखने को मिल रहे हैं। तस्वीरों में अक्सर वार्म लाइटिंग, हल्का सेपिया टोन, सॉफ्ट फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे से खींची तस्वीर जैसा टेक्सचर जोड़ा जाता है। यूजर चाहें तो तस्वीर को बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, पुराने वेडिंग एलबम, फिल्म मैगजीन कवर या डिस्को बैकग्राउंड जैसा भी बना सकते हैं।
बड़ी हस्तियां भी ट्रेंड में शामिल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 80's लुक
सोशल मीडिया पर इन दिनों '80s ट्रेंड' खूब पसंद किया जा रहा है। इसी ट्रेंड में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए हैं। उनकी पुरानी तस्वीर में 80 के दशक का क्लासिक अंदाज साफ नजर आता है। चेक सूट, टाई, चश्मा और सलीकेदार लुक उस दौर के फैशन की याद दिलाता है।
A post shared by Jyotiraditya M. Scindia (@jyotiradityascindia)
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 80 के दशक में जन्मे लोगों को लेकर एक खास पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने खुद को भी '80s बेबी' बताया। इसके साथ ही उन्होंने पति राघव चड्ढा को टैग करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा कि काश दोनों की मुलाकात जन्म लेते ही हो गई होती। परिणीति ने पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा से इस बात पर चर्चा करने की बात भी कही। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर उनके हल्के-फुल्के और निजी अंदाज की झलक देता है।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
कई बार राजनेता ट्रेंड में पीछे रह जाते हैं। वो इन सब पर ज्यादा समय खपाते, लेकिन 80 के दशक के क्लासिक अंदाज वाला ट्रेंड सभी नेता भी पसंद कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी सोशल मीडिया पर अपने लुक की तस्वीर साझा की है।
एआई का जलवा इस बार राजनेताओं के सर चढ़कर बोल रहा है। एक तो पसंद और ट्रेंड। दूसरा युवाओं से जुड़ना। इसीलिए इस बार 80 के दशक वाला स्टाइल काफी ज्यादा फॉलो किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय हैंडल से भी एक वीडियो साझा किया गया। इसमें पीएम मोदी के साथ-साथ कई भाजपा नेताओं की तस्वीर है।
अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- चैटजीपीटी खोलें: अपने फोन या वेब पर चैटजीपीटी खोलें और एक नई चैट शुरू करें।
- फोटो अपलोड करें: प्लस आइकॉन पर क्लिक करके अपनी एक साफ, अच्छी रोशनी वाली फ्रंट-फेसिंग फोटो (सटीक सेल्फी या पोर्ट्रेट) अपलोड करें।
- डिटेल्ड प्रॉम्प्ट दें: फोटो के साथ एआई को स्पष्ट निर्देश दें कि आपको 80 के दशक का कैसा लुक चाहिए।
- फेस आइडेंटिटी बनाए रखें: प्रॉम्प्ट में विशेष रूप से कहें कि आपके चेहरे के मूल नैन-नक्श और नेचुरल स्किन टोन में बदलाव न हो।
- फाइन-ट्यूनिंग: अगर पहली बार में मनचाहा रिजल्ट न मिले, तो फॉलो-अप प्रॉम्प्ट देकर तस्वीर को और सुधारें।
आप चैटजीपीटी पर इस प्रॉम्प्ट की सहायता से भी फोटो जनरेट कर सकते हैं। Reimagine this image as a glamorous 1980s Indian film portrait. Retain the subject’s recognisable facial features and natural skin tone. Add voluminous, softly curled hair, a bold and colourful outfit, statement jewellery, warm studio-style lighting, rich cinematic tones and a subtle vintage film grain. Ensure the final image looks realistic, polished and elegant.
फोटो को और बेहतर बनाने के टिप्स
जेनेरिक प्रॉम्प्ट से बचें: केवल मेक इट 80s लिखने के बजाय फोटो का थीम तय करें।
- थीम का चुनाव करें: आप 80 बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, विंटेज मैगजीन कवर, 80s डिस्को एरा लुक, विंटेज वेडिंग फोटो या क्लासिक फैमिली एलबम वाइब जैसी स्पेसिफिक थीम्स लिख सकते हैं।
- कलर और बैकग्राउंड बताएं: प्रॉम्प्ट में अपनी पसंद का कलर पैलेट, बैकड्रॉप (जैसे नियोन लाइट्स या स्टूडियो बैकड्रॉप) और मूड जरूर जोड़ें।