फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp Adds Shortcut Share Instagram Reels Directly Chats

व्हाट्सएप चैट में जुड़ेगा नया बटन: इंस्टाग्राम रील्स शेयर करना होगा और आसान, कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

Sat, 24 Oct 2026 04:01 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2026 04:01 PM IST
सार

व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीट में इंस्टाग्राम रील्स शेयर करने का नया शॉर्टकट टेस्ट कर रहा है। जिसमें यूसर्ज चैट के अटैचमेंट मेन्यू में जुड़ने वाले बटन से हाल ही में देखी गई, लाइक की गई या सेव की गई रील्स शेयर कर सकेंगे। हालांकि सभी यूजर्स के लिए इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
WhatsApp Adds Shortcut Share Instagram Reels Directly Chats
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप भी व्हाट्सएप पर इंस्टाग्राम रील्स शेयर करते हैं, तो अब आपका अनुभव बदल सकता है। दरअसल व्हाट्सएप अपनी चैट में इंस्टाग्राम रील्स शेयर करने के एक्सपीरियंस को आसान बनाने की कोशिश में है। इसके लिए चैट के अटैचमेंट मेन्यू में एक नया डेडीकेटेड शॉर्टकट बटन जोड़ा जा रहा है। इस नए शॉर्टकट की मदद से यूजर्स के पास व्हाट्सएप पर रील्स शेयर करने का एक सीधा ऑप्शन आ जाएगा। यानी की गैलरी या मीडिया फाइल में जाकर वीडियो ढूंढने की झंझट खत्म हो सकती है और यूजर्स सीधे रील्स बटन पर टैप करके अपनी पसंदीदा रील्स तुरंत भेज सकेंगे।
विज्ञापन


कैसे भेजेंगे रील्स?
  • WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा के वर्जन 2.26.42.9 में टेस्ट कर रहा है। यह वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड एप के लिए है।
  • विज्ञापन
  • इस नए फीचर के रोलआउट होने के बाद चैट के अटैचमेंट मेन्यू में इंस्टाग्राम रील्स के लिए एक अलग शॉर्टकट दिखाई देगा। जैसे ही यूजर इस बटन पर टैप करेगा, वह इंस्टाग्राम एक्टिविटी से जुड़ी रील्स ब्राउजर में पहुंच जाएगा। इनमें हाल ही में देखे गए वीडियो, सेव की गई रील्स और लाइक किए गए वीडियो शामिल होंगे। यहां से यूजर इनमें से अपनी पसंद की रील चुनकर सीधे व्हाट्सएप चैट में भेज सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

फीचर का इस्तेमाल कैसे करेंगे?
  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना व्हाट्सएप अकाउंट को मेटा के अकाउंट सेंटर से लिंक करना होगा। इसके बाद ही चैट के अटैचमेंट मेन्यू में नया रील्स शॉर्टकट दिखाई देगा।
  • जो यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट को इंस्टाग्राम और फेसबुक से अलग रखना चाहते हैं, वे बिना अकाउंट लिंक किए भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे यूजर्स को नया रील्स बटन नहीं मिलेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
  • व्हाट्सएप बीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नया रील्स शॉर्टकट व्हाट्सअप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.42.9 में देखा गया है। फिलहाल इसे चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है।
  • इसलिए बीटा वर्जन इंस्टॉल करने के बाद भी जरूरी नहीं है कि यह बटन हर यूजर को तुरंत दिखाई दे। व्हाट्सएप ने अभी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर को सभी नियमित यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed