सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   xiaomi mijia refrigerator pro Premium 508l launch price features

Xiaomi का नया 'सुपर' स्मार्ट फ्रिज लॉन्च: 55 मिनट में जमा देगा बर्फ, मोबाइल से होगा कंट्रोल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट होम गैजेट्स की दुनिया में एक और धमाका करते हुए अपना नया Mijia Refrigerator Pro Premium 508L लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी फ्रिज न केवल 55 मिनट में बर्फ तैयार करता है, बल्कि इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी और बैक्टीरिया खत्म करने वाली आधुनिक तकनीक भी दी गई है। आइए इसके पूरे फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।

xiaomi mijia refrigerator pro Premium 508l launch price features
शाओमी ने लॉन्च किया नया स्मार्ट फ्रिज - फोटो : शाओमी
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज टेक कंपनी शाओमी अब स्मार्टफोन के बाद प्रीमियम होम एप्लायंसेज के बाजार में भी अपनी धाक जमा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया 'मिजिया रेफ्रिजरेटर प्रो प्रीमियम क्रॉस-डोर 508L' (Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L) पेश किया है। इस फ्रिज की कीमत 9999 युआन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 1.36 लाख रुपये रखी गई है। फिलहाल इसे चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। आकर्षक लुक के लिए इसे 'आइस क्रिस्टल व्हाइट', 'स्टार सिल्वर' और 'एप्रिकॉट ग्लास' जैसे तीन बेहतरीन कलर ऑप्शंस में उतारा गया है।
Trending Videos


स्टोरेज के लिए मिलता है जबरदस्त स्पेस
इस स्मार्ट फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 508 लीटर की विशाल क्षमता है। इसे तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया है ताकि यूजर्स अपना सामान सलीके से रख सकें। इसमें 297 लीटर का मेन फ्रिज एरिया, 176 लीटर का बड़ा फ्रीजर और 35 लीटर का एक 'वैरिएबल टेम्परेचर जोन' दिया गया है। इस जोन का तापमान आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं, जिससे डेयरी प्रोडक्ट्स या मीट जैसे आइटम्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक्टीरिया और बदबू का पूरी तरह सफाया
हाइजीन को ध्यान में रखते हुए शाओमी ने इसमें 'फुल-एरिया आयन प्यूरीफिकेशन 4.0' तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि यह फ्रिज मात्र 3 मिनट के भीतर अंदर की किसी भी तरह की बदबू को खत्म कर सकता है। इतना ही नहीं, इसमें लगी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली सिर्फ 2 मिनट में बैक्टीरिया, फंगस और वायरस का 99.9999% तक सफाया कर देती है। फ्रिज के अंदरूनी हिस्सों में सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल कोटिंग दी गई है, जो खाने को लंबे समय तक सुरक्षित और सेहतमंद बनाए रखती है।

सुपरफास्ट कूलिंग और इंस्टेंट बर्फ
गर्मियों के लिहाज से यह फ्रिज किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एक स्मार्ट ऑटोमैटिक आइस-मेकिंग मॉड्यूल दिया गया है, जो मात्र 55 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है। इसमें पानी के लेवल और बर्फ स्टोर होने की जानकारी देने के लिए स्मार्ट अलर्ट सिस्टम भी लगा है। बेहतरीन कूलिंग के लिए इसमें 'डुअल कूलिंग सिस्टम' दिया गया है, जिसमें फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग इवैपोरेटर और पंखे मिलते हैं। इससे फ्रिज की महक फ्रीजर में नहीं जाती और फल-सब्जियां 7 दिनों तक बिल्कुल ताजी बनी रहती हैं।

हाइपर-ओएस और स्मार्ट फीचर्स का मेल
यह एक पूरी तरह से स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है जो शाओमी के HyperOS Connect को सपोर्ट करता है। यूजर्स इसे अपने स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं और तापमान बदल सकते हैं। इसके अलावा, फ्रिज के दरवाजे पर एक शानदार डिस्प्ले दिया गया है जो रियल-टाइम सेटिंग्स दिखाता है। खास बात यह है कि इतना पावरफुल होने के बावजूद यह फ्रिज काम करते समय केवल 31dB का शोर करता है। यह न केवल साइलेंट है बल्कि बिजली बचाने में भी काफी कुशल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed