AIIMS: एम्स में बिना धक्का-मुक्की मिलेगी OPD अपॉइंटमेंट, फोन से मिनटों में करें बुकिंग, जानें आसान तरीका
ORS Portal: अब एम्स समेत देश के कई सरकारी अस्पतालों में OPD अपॉइंटमेंट के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार के ORS Portal और eHospital एप की मदद से मरीज घर बैठे ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं। यूजर्स मोबाइल नंबर या ABHA ID के जरिए लॉगिन करके अस्पताल, विभाग, तारीख और टाइम स्लॉट चुन सकते हैं। अपॉइंटमेंट कंफर्म होने के बाद SMS के जरिए पूरी जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा e-OPD सुविधा के जरिए वीडियो कॉल पर डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह भी ली जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप भी सरकारी अस्पतालों की लंबी लाइनों और भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं? अब टेक्नोलॉजी ने इसे बेहद आसान बना दिया है। केंद्र सरकार के ORS (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल और 'eHospital' एप की मदद से अब आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से AIIMS समेत देश के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की OPD के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन स्लॉट बुक करने का सबसे आसान और डिजिटल तरीका।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अपने ब्राउजर में ORS का आधिकारिक पोर्टल ors.gov.in ओपन करें या 'eHospital' एप डाउनलोड करें।
लॉगिन करें: होमपेज पर 'Book Appointment' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या ABHA ID (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) के जरिए सिस्टम में लॉगिन करें।
अस्पताल और विभाग चुनें: स्क्रीन पर अपना राज्य चुनें, अस्पताल का नाम (जैसे- एम्स दिल्ली) सेलेक्ट करें और फिर अपनी बीमारी या जरूरत के अनुसार सही विभाग चुनें।
तारीख और स्लॉट चुनें: अब आपके सामने एक कैलेंडर खुलेगा। इसमें से अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध तारीख और समय (टाइम स्लॉट) चुनें।
डिटेल्स कंफर्म करें: अंत में अपनी दर्ज की गई सारी जानकारी चेक करें और अपॉइंटमेंट को कंफर्म कर दें।
अब अस्पताल की लंबी लाइनों से राहत!
— SansadTV (@sansad_tv) May 14, 2026
AIIMS समेत कई सरकारी अस्पतालों में अब घर बैठे ऑनलाइन OPD अपॉइंटमेंट बुक करें।
📲 बस कुछ आसान स्टेप्स:
✔️ ORS Portal / eHospital App खोलें
✔️ अपनी पहचान वेरिफाई करें
✔️ अस्पताल और विभाग चुनें
✔️ तारीख सेलेक्ट करें
✔️ Appointment Confirm करें… pic.twitter.com/fYtiYqPWtl
बुकिंग से जुड़ी कुछ जरूरी और काम की बातें
बुकिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है, जैसे कि इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर या आधार होना अनिवार्य है। नई ओपीडी (OPD) अपॉइंटमेंट के लिए आप आमतौर पर 30 दिन पहले तक की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। एक बार जब आपकी अपॉइंटमेंट कंफर्म हो जाती है तो आपके मोबाइल नंबर पर तुरंत एक SMS भेजा जाता है।
इसमें बुकिंग की पूरी जानकारी होती है। अस्पताल जाते समय इसी SMS को दिखाना आवश्यक होता है। इसके अलावा, अगर आप किसी कारणवश अस्पताल जाने में असमर्थ हैं तो आप इसी पोर्टल पर उपलब्ध 'e-OPD' सुविधा के जरिए घर बैठे डॉक्टरों से ऑनलाइन वीडियो परामर्श भी ले सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.