सब्सक्राइब करें

Sony Xperia 1 VIII की धमाकेदार एंट्री: क्या अपने नए कैमरे और प्रोसेसर से बाजार में वापसी करेगी सोनी?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 14 May 2026 01:58 PM IST
सार

Sony, Xperia 1 VIII: सोनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII लॉन्च कर दिया है। दमदार स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, शानदार 48MP कैमरा सेटअप और बेहतरीन एआई फीचर्स से लैस यह फोन टेक्नोलॉजी और फोटोग्राफी के दीवानों को काफी पसंद आने वाला है। सबसे खास बात यह है कि आज के दौर में भी इस प्रीमियम फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड (मेमोरी कार्ड) का सपोर्ट बरकरार रखा गया है। आइए जानते हैं इस नए फोन में कौन से खास फीचर्स मिलते हैं और क्या होने वाली है इसकी कीमत?

विज्ञापन
Sony Xperia 1 VIII Launched With Snapdragon 8 Elite Gen 5, New Design And 48MP Triple Cameras
Sony Xperia 1 VIII - फोटो : Sony

सोनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। जो बेहतरीन कैमरा तकनीक, सुपर-फास्ट प्रोसेसर और शानदार ऑडियो क्वालिटी का एक बेजोड़ मेल है। इस प्रीमियम फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को बरकरार रखा है। ये इसे बाजार में मौजूद अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के मुकाबले एक अलग और खास पहचान दिलाते हैं।


क्लासिक डिजाइन और बिना रुकावट वाला शानदार डिस्प्ले

इस फोन में सोनी का पुराना और जाना-पहचाना डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें 6.5 इंच का फ्लैट LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आजकल के स्मार्टफोन्स की तरह इसमें कैमरे के लिए कोई पंच-होल कटआउट (डिस्प्ले के बीच में कैमरे का छेद) नहीं है, बल्कि ऊपर और नीचे पतले बेजल्स दिए गए हैं।

ताकि आपको वीडियो देखते समय एकदम क्लियर और बिना किसी रुकावट वाला व्यू मिले। इसके अलावा, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के किनारे पर एक खास कैमरा शटर बटन भी मौजूद है, जिससे फोटो खींचना कैमरे जैसा ही फील देता है।

Trending Videos
Sony Xperia 1 VIII Launched With Snapdragon 8 Elite Gen 5, New Design And 48MP Triple Cameras
Sony Xperia 1 VIII - फोटो : Sony

कैमरे में हुए हैं बड़े और शानदार बदलाव

इस साल कैमरे के मामले में फोन में काफी कुछ नया किया गया है। पुराने मॉडल्स में मिलने वाले वेरिएबल जूम की जगह अब एक फिक्स 70mm का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह नया टेलीफोटो कैमरा 48 मेगापिक्सल के बड़े सेंसर (1/1.56-इंच) और f/2.8 अपर्चर के साथ आता है, जिससे रात के समय या कम रोशनी में भी बहुत साफ और बेहतरीन तस्वीरें आती हैं।

इसके साथ ही पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ) और 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आगे की तरफ 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन के सभी कैमरे 'RAW मल्टी-फ्रेम प्रोसेसिंग' को सपोर्ट करते हैं, जिसका मतलब है कि हर लेंस से खींची गई फोटो में अंधेरे वाले हिस्सों में भी अच्छी डिटेल्स और शानदार कलर्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sony Xperia 1 VIII Launched With Snapdragon 8 Elite Gen 5, New Design And 48MP Triple Cameras
Sony Xperia 1 VIII - फोटो : Sony

दमदार परफॉरमेंस और नए एआई फीचर्स

परफॉरमेंस की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम का सबसे नया और ताकतवर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (Snapdragon 8 Elite Gen 5) प्रोसेसर लगा है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने प्रोसेसर के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा तेज CPU और 23 प्रतिशत ज्यादा तेज ग्राफिक्स परफॉरमेंस देता है।

इसके अपग्रेडेड एआई इंजन के जरिए फोन में 'एक्सपीरिया इंटेलिजेंस' जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें एक 'एआई कैमरा असिस्टेंट' भी दिया गया है, जो आपको सीन के हिसाब से अपने आप बेस्ट कैमरा सेटिंग्स सुझाता है, हालांकि आप चाहें तो अपनी मर्जी से इसे मैनुअली भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Sony Xperia 1 VIII Launched With Snapdragon 8 Elite Gen 5, New Design And 48MP Triple Cameras
Sony Xperia 1 VIII - फोटो : Sony

बड़ी स्टोरेज, बैटरी और पावरफुल ऑडियो

स्टोरेज के मामले में यह फोन बिल्कुल निराश नहीं करता। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। आजकल के महंगे फोन्स में मेमोरी कार्ड का स्लॉट मिलना बंद हो गया है, लेकिन सोनी ने इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

फोन को पूरे दिन चलाने के लिए इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, म्यूजिक और गेमिंग के बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए फोन के फ्रंट में डीप बेस वाले पावरफुल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।


कीमत, कलर्स और लॉन्च ऑफर्स

Sony Xperia 1 VIII को चार खूबसूरत रंगों में पेश किया गया है। इनमें ग्रेफाइट ब्लैक, आयोलाइट सिल्वर, गार्नेट रेड और नेटिव गोल्ड शामिल हैं। कंपनी ने इसके साथ एक स्टैंड वाला ट्रांसपेरेंट कवर भी पेश किया है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,500 यूरो (लगभग 1,35,000 रुपये) से शुरू होती है।

वहीं, इसके टॉप मॉडल यानी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले एक्सक्लूसिव नेटिव गोल्ड एडिशन की कीमत 2,000 यूरो (लगभग 1,80,000 रुपये) रखी गई है। अगर आप इसे कंपनी के आधिकारिक चैनल्स से प्री-ऑर्डर करते हैं तो सोनी इसके साथ अपने प्रीमियम WH-1000XM6 हेडफोन्स भी मुफ्त दे रही है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed