{"_id":"6af1a733ba80a0022e071dda","slug":"check-air-quality-index-aqi-at-home-mobile-cpcb-sameer-google-maps-and-device-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे ऐसे चेक करें अपने इलाके का AQI: मोबाइल में दिखेगा हवा का हाल, जानें 5 आसान तरीके","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
घर बैठे ऐसे चेक करें अपने इलाके का AQI: मोबाइल में दिखेगा हवा का हाल, जानें 5 आसान तरीके
Mon, 09 Nov 2026 04:28 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:28 PM IST
सार
Mobile Par AQI Kaise Check Karein: अपने इलाके की हवा कितनी साफ है, यह जानने के लिए अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन की मदद से कुछ ही मिनटों में AQI चेक किया जा सकता है। CPCB के SAMEER एप और वेबसाइट से लेकर Google Maps, IQAir और AQI.in तक कई विकल्प मौजूद हैं। जानिए इनका इस्तेमाल कैसे करें और AQI के अलग-अलग आंकड़ों का क्या मतलब है।
विज्ञापन
मोबाइल पर ऐसे चेक करें एक्यूआई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। सर्दियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके की हवा कितनी साफ या प्रदूषित है। इसके लिए आपको किसी महंगे एयर क्वालिटी मॉनिटर या मशीन की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही कुछ मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चेक कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी एप, वेबसाइट और गूगल मैप्स जैसे विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे अपने इलाके की हवा का हाल कैसे पता कर सकते हैं।
1. SAMEER एप से चेक करें अपने शहर का AQI
अपने इलाके का AQI जानने के लिए SAMEER एप सबसे उपयोगी विकल्पों में से एक है। इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने तैयार किया है। इस ऐप के जरिए देश के अलग-अलग शहरों और मॉनिटरिंग स्टेशनों का एयर क्वालिटी डेटा देखा जा सकता है।
कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से SAMEER ऐप डाउनलोड करें।
2. ऐप खोलने के बाद Map View या City List का विकल्प चुनें।
3. अपने शहर का नाम सर्च करें।
4. इसके बाद शहर और उपलब्ध मॉनिटरिंग स्टेशन का AQI देख सकते हैं।
5. ऐप में प्रदूषण से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मिलती है।
CPCB के मुताबिक, SAMEER ऐप में AQI की जानकारी हर घंटे अपडेट होती है। इसमें अलग-अलग प्रदूषकों का डेटा और प्रदूषण से जुड़े अपडेट भी देखे जा सकते हैं।
2. CPCB की वेबसाइट से पता करें हवा का हाल
अगर आप मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे CPCB की वेबसाइट पर जाकर भी AQI चेक कर सकते हैं। यहां देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों और मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
कैसे चेक करें?
1. मोबाइल या कंप्यूटर में CPCB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. State यानी राज्य का विकल्प चुनें।
3. इसके बाद अपने शहर का नाम चुनें।
4. उपलब्ध मॉनिटरिंग स्टेशन की लिस्ट में से अपने नजदीकी स्टेशन को चुनें।
5. स्क्रीन पर AQI और प्रदूषण से जुड़े दूसरे आंकड़े दिखाई देंगे।
इस वेबसाइट पर PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों की जानकारी भी मिलती है। इससे आपको पता चलता है कि हवा में किस तरह के प्रदूषण का स्तर ज्यादा है।

Trending Videos
एक्यूआई स्केल से जानें प्रदूषण कितना घातक।
- फोटो : अमर उजाला
3. Google Maps से भी चेक कर सकते हैं AQI
अगर आपके स्मार्टफोन में Google Maps है तो उससे भी आसपास की हवा की क्वालिटी की जानकारी ले सकते हैं। गूगल ने भारत में Air View+ के जरिए एयर क्वालिटी से जुड़ी जानकारी को मैप्स में उपलब्ध कराया है।
कैसे चेक करें?
1. अपने फोन में Google Maps खोलें।
2. होम स्क्रीन पर Layers यानी लेयर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. यहां Air Quality विकल्प चुनें।
4. मैप पर अपने इलाके या किसी दूसरे स्थान को चुनें।
5. उपलब्ध होने पर वहां का AQI और हवा की स्थिति दिखाई देगी।
इसके अलावा, Google Maps की Explore स्क्रीन पर Weather विजेट के जरिए भी अपने मौजूदा स्थान की एयर क्वालिटी की जानकारी देख सकते हैं।
4. IQAir और AQI.in वेबसाइट से जानें प्रदूषण का स्तर
सरकारी वेबसाइट के अलावा कुछ निजी प्लेटफॉर्म भी हैं, जहां अलग-अलग शहरों की एयर क्वालिटी देखी जा सकती है।
- IQAir: यहां शहर का नाम डालकर AQI, PM2.5 और दूसरे प्रदूषकों की जानकारी देख सकते हैं। कुछ शहरों के लिए अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा भी मिलता है।
- AQI.in: इस वेबसाइट पर शहर और इलाके के हिसाब से एयर क्वालिटी की जानकारी मिलती है। इसके अलावा प्रदूषण के स्तर और उसके ट्रेंड को भी देखा जा सकता है।
इन वेबसाइटों पर दिखने वाले आंकड़े CPCB के आंकड़ों से अलग हो सकते हैं। इसकी वजह अलग-अलग डेटा सोर्स, मॉनिटरिंग स्टेशन और AQI की गणना का तरीका हो सकता है। इसलिए आधिकारिक जानकारी के लिए CPCB के आंकड़ों को प्राथमिकता दें।
5. घर में एयर क्वालिटी मॉनिटर लगाकर भी जान सकते हैं प्रदूषण
अगर आप अपने घर के अंदर की हवा का हाल जानना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से एयर क्वालिटी मॉनिटर खरीद सकते हैं। ये डिवाइस घर के अंदर हवा में मौजूद प्रदूषकों और दूसरे पैरामीटर को मापने में मदद करते हैं।
इनमें आमतौर पर ये जानकारियां मिल सकती हैं:
- PM2.5: हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन या उससे छोटे कणों की मात्रा।
- PM10: हवा में मौजूद 10 माइक्रोन या उससे छोटे कणों की मात्रा।
- CO2: कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर।
- TVOC: हवा में मौजूद कई तरह के वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों का अनुमान।
- तापमान और नमी: कमरे का तापमान और ह्यूमिडिटी।
कुछ स्मार्ट मॉनिटर मोबाइल ऐप से भी कनेक्ट हो जाते हैं। इससे आप अपने फोन पर घर के अंदर की हवा की स्थिति देख सकते हैं।
एक जरूरी बात
भारत के आधिकारिक CPCB AQI स्केल की अधिकतम सीमा 500 है। इसलिए अगर किसी निजी वेबसाइट या एप पर 700, 1,000 या 1,500 AQI दिख रहा है तो उसे सीधे CPCB के आधिकारिक AQI के बराबर नहीं मानना चाहिए। ऐसे आंकड़े अलग काउंटिंग मेथड या दूसरे AQI स्केल पर आधारित हो सकते हैं। ध्यान रखें कि घर के अंदर का AQI और बाहर के मॉनिटरिंग स्टेशन का AQI एक जैसा नहीं होता। इसलिए दोनों को अलग-अलग समझना जरूरी है।