सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   DigiLocker Update: Fetch Your Electricity Bill Directly Your Phone, No Scanning Uploading Needed

DigiLocker Update: अब फोन में खुद डाउनलोड होगा बिजली बिल, जानें डिजिलॉकर के इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे करें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 04 Apr 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

DigiLocker electricity bill fetch feature: क्या आप भी पुराने बिजली बिलों को फाइलों में संभालकर रखते हैं? और वक्त पर ढूढ़नें पर नहीं मिलता। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के तहत डिजिलॉकर  ने एक बेहद खास फीचर पेश किया है, जिससे आपका लेटेस्ट बिजली बिल सीधे आपके मोबाइल एप में सुरक्षित हो जाएगा। न स्कैनिंग की जरूरत होगी और न मैनुअल अपलोड का झंझट।
 

DigiLocker Update: Fetch Your Electricity Bill Directly Your Phone, No Scanning Uploading Needed
DigiLocker - फोटो : play store
विज्ञापन

विस्तार

Verified badge documents DigiLocker: डिजिलॉकर ने एक नया ऑटोमेटेड फीचर लॉन्च किया है, जो देशभर के बिजली बोर्ड्स के डेटाबेस से सीधे आपका बिल फेच कर सकता है। यूजर्स को बस अपना कंज्यूमर नंबर डालना होगा और सिस्टम खुद-ब-खुद बिल को डिजिटल रूप में सेव कर लेगा। इस डिजिटल बिल पर वैरिफाइड बैज होता है, जिसे सरकारी कामों और एड्रेस प्रूफ के तौर पर पूरी तरह मान्य माना जाएगा। ये कदम पेपरलेस गवर्नेंस को बढ़ावा देने और नागरिकों की सुविधा के लिए उठाया गया है।
Trending Videos


How to download electricity bill from DigiLocker: कैसे काम करता है यह नया डिजिटल सिस्टम?

पूरी तरह सुरक्षित और ऑटोमेटेड प्रक्रिया

डिजिलॉकर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ये प्रक्रिया पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित है। इसके लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट्स का फोटो खींचकर या स्कैन करके अपलोड करना होगा और डिजिलॉकर सीधे आपके बिजली प्रदाता यानी की इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर के सर्वर से जुड़कर आपका डेटा निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें इस्तेमाल? 
  • लॉगिन: सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार के जरिए डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • सिक्योरिटी: डैशबोर्ड पर जाने के लिए अपना 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सर्च: डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और इलेक्ट्रिसिटी बिल टाइप करें। यहां आपको भारत के सभी राज्यों के बिजली बोर्ड की लिस्ट दिखेगी।
  • डिटेल्स: अपने संबंधित बोर्ड को चुनें और अपना कंज्यूमर नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फेच: जानकारी सबमिट करते ही सिस्टम सीधे विभाग से आपका लेटेस्ट बिल फेच कर लेगा।

वैरिफाइड बैज की ताकत
डिजिलॉकर से डाउनलोड किए गए बिल की सबसे बड़ी खासियत इस पर लगा वैरिफाइड बैज है। चूंकि यह सीधे जारीकर्ता के डेटाबेस से आता है, इसलिए इसकी प्रमाणिकता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। आप इसे पासपोर्ट आवेदन, बैंक खाता खुलवाने या अन्य सरकारी सत्यापन के लिए एड्रेस प्रूफ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।


डिजिटल बिजली बिल के बड़े फायदे
  • पेपरलेस गवर्नेंस: फिजिकल कॉपी खोने या फटने का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
  • केंद्रीकृत स्टोरेज: आधार, पैन और मार्कशीट के साथ अब बिजली बिल भी एक ही डिजिटल वॉलेट में उपलब्ध है।
  • कहीं भी, कभी भी एक्सेस: अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप के जरिए आप दुनिया के किसी भी कोने से अपना बिल देखें और डाउनलोड करें।
  • रियल-टाइम अपडेट: आपको हर महीने नया बिल अपलोड नहीं करना होगा, सिस्टम खुद ही इसे अपडेट कर देगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed