{"_id":"62907f347978ad2cdc717666","slug":"mobile-numbers-are-active-under-your-name-know-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके आधार पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम कार्ड, ऐसे पता लगाएं","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
आपके आधार पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम कार्ड, ऐसे पता लगाएं
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 27 May 2022 01:45 PM IST
आजकल किसी के आधार नंबर या किसी अन्य आईडी कार्ड से फ्रॉड करना बहुत ही आसान हो गया है। ऐसे में इंटरनेट की इस दुनिया में आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आपको भी इस बात का संदेह है कि आपके नाम से कोई और भी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको वह तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप यह जान सकेंगे कि आपके नाम से कोई अन्य सिम कार्ड चल रहा है या नहीं। यह सुविधा दूरसंचार विभाग ने दी है। इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
2 of 5
sim card
- फोटो : Pixabay
दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोडेड है। इस पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस संबंध में इसी वेबसाइट के जरिए शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वेबसाइट के इस्तेमाल का तरीका...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
tafcop
- फोटो : tafcop
सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in को अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर या किसी लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में ओपन करें। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालें और वैलिडेट करें।
4 of 5
tafcop
- फोटो : tafcop
ओटीपी वैलिडेट करने के बाद उन सभी नंबर्स की पूरी सूची आपके सामने आ जाएगी जो आपके नाम पर चालू हैं। उनमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। उसके बाद सरकार उन नंबर की जांच करेगी जो आपके नंबर पर चल रहे हैं और जिनकी आपने शिकायत की है।
विज्ञापन
5 of 5
tafcop
- फोटो : tafcop
tafcop.dgtelecom.gov.in को फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए जारी किया गया है। जल्द ही इसे सभी सर्किल में जारी किया जाएगा। एक आईडी पर अधिकतम नौ नंबर चालू रह सकते हैं, लेकिन यदि इस पोर्टल में आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा है जो कि आपके नाम पर है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप नंबर को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद सरकार उस नंबर को ब्लॉक कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।