फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   One mistake and you will lose your SIM card, know how to avoid SIM swap fraud

SIM Swap Fraud: एक गलती और सिम कार्ड से हाथ धो बैठेंगे, जानें सिम स्वैप फ्रॉड से बचने का तरीका

Sat, 31 May 2025 04:27 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 31 May 2025 04:27 PM IST
सार

जब आप नया फोन या नया सिम कार्ड लेते हैं और पुराना मोबाइल नंबर उसमें ट्रांसफर कराना चाहते हैं, तो मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं। इसी प्रक्रिया का दुरुपयोग साइबर अपराधी करते हैं।

विज्ञापन
One mistake and you will lose your SIM card, know how to avoid SIM swap fraud
sim cards - फोटो : adobe stock

विस्तार

आज के दौर में हमारा मोबाइल नंबर हमारी पहचान का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन यही नंबर अब धोखाधड़ी का एक माध्यम भी बनता जा रहा है। हाल ही में ब्रिटेन की प्रमुख कंपनी M&S (Marks & Spencer) पर हुए एक बड़े साइबर हमले में SIM स्वैप फ्रॉड की आशंका जताई जा रही है। अप्रैल में हुए इस हमले के कारण कंपनी को ऑनलाइन ऑर्डर बंद करने पड़े और स्टोर्स में भी कामकाज बाधित हुआ। कंपनी को इस हमले से करीब 300 मिलियन पाउंड का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है SIM स्वैप फ्रॉड?

जब आप नया फोन या नया सिम कार्ड लेते हैं और पुराना मोबाइल नंबर उसमें ट्रांसफर कराना चाहते हैं, तो मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं। इसी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हैं साइबर अपराधी। वे आपके बारे में इतनी जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं जैसे मां का नाम, पहला पालतू जानवर, स्कूल का नाम आदि कि वे खुद को आप बताकर आपका नंबर अपने सिम कार्ड पर ट्रांसफर करवा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SIM स्वैप से कैसे होता है बड़ा नुकसान?

अगर अपराधी आपके नंबर को कंट्रोल कर लेते हैं, तो वे आपके नाम से कॉल और SMS कर सकते हैं, आपके बैंक, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट्स में लॉगिन कर सकते हैं, क्योंकि आपने इन अकाउंट्स में दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) के लिए OTP को मोबाइल नंबर से जोड़ा होता है, और अब वो नंबर अपराधी के पास है। इस तरह वे आपके सभी डिजिटल जीवन तक पहुंच बना सकते हैं।

विज्ञापन

साल 2024 में SIM स्वैप अटैक में 1,055% की बढ़त देखी गई है। यह फ्रॉड जटिल जरूर है, लेकिन हाई-प्रोफाइल लोगों को टारगेट करने में बहुत कारगर है। ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी भी इसका शिकार हो चुके हैं।
 

SIM स्वैप फ्रॉड से कैसे बचें?

  • सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें
  • आपकी जन्मतिथि, स्कूल, माता-पिता के नाम जैसी जानकारियां फ्रॉड में मदद कर सकती हैं।
  • OTP के लिए मोबाइल नंबर की जगह ऑथेंटिकेटर एप्स का इस्तेमाल करें
  • जैसे Google Authenticator, Microsoft Authenticator आदि।
  • पासकी (Passkey) का इस्तेमाल करें
  • अपने फोन में फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या मजबूत पासकोड का इस्तेमाल करें।
  • अगर नंबर बंद हो जाए या सिग्नल चला जाए, तुरंत अलर्ट हो जाएं
  • यह SIM स्वैप का पहला संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed