सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Planning Rent AC? Check Essential Tips Before Booking

Rent AC Tips: एसी रेंट पर लेने का है प्लान? बुकिंग से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज, बचेंगे हजारों रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 28 May 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

AC on rent tips: भीषण गर्मी से बचने के लिए आजकल हर कोई कूलिंग सॉल्यूशन ढूंढ रहा है। स्टूडेंट्स, किराए के मकान में रहने वाले या नौकरी की वजह से अस्थायी रूप से शहर बदलने वाले लोगों के लिए एसी खरीदना हमेशा बजट में नहीं होता, इसलिए अब लोग रेंट पर एसी ले रहे हैं। सुनने में यह भले ही आसान लग रहा हो, लेकिन अगर आप  फाइन प्रिंट (नियम और शर्तें) नहीं जानते तो यह आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। जानिए रेंट पर एसी लेते समय ध्यान रखने वाली बातें...
 

Planning Rent AC? Check Essential Tips Before Booking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

AC rental hidden charges: इस मई-जून की गर्मी में एयर कंडीशनर लोगों की जरूरत बनती जा रहा है, लेकिन एसी खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता। यही वजह है कि लोग गर्मी में राहत पाने के लिए एसी रेंट पर लेना उचित समझते हैं। हालांकि, AC किराए पर लेना जितना आसान दिखता है, उतना हमेशा होता नहीं। कई बार छिपे चार्जेस, खराब सर्विस और गलत यूनिट चुनने की वजह से पूरा अनुभव खराब हो जाता है। अगर आप भी इस गर्मी AC किराए पर लेने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जरूरी बातें जरूर जान लें।


एसी रेंटल लेने से पहले इन जरूरी बातों का ध्यान रखें 

1. हिडन चार्जेस का खेल (इंस्टॉलेशन और डिलीवरी): अक्सर लोग विज्ञापन में दिखने वाले मासिक किराया को देखकर संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन वहां पर पूरी बात नहीं होती। कई कंपनियां इंस्टॉलेशन, डिलीवरी, अनइंस्टॉलेशन और रिलोकेशन (घर शिफ्टिंग) के लिए अलग से भारी फीस वसूलती हैं। कुछ कंपनियां सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगती हैं। इसलिए बुकिंग से पहले हमेशा टोटल कॉस्ट का ब्रेकडाउन मांगें, ताकि अंत में कोई सरप्राइज न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. कमरे के अनुसार सही क्षमता का चुनाव:
छोटे कमरे के लिए बहुत शक्तिशाली एसी लेने से बिजली का बिल कई गुना बढ़ सकता है और बड़े हॉल में छोटा 1-टन का एसी लगाने से ज्यादा ठंडक नहीं मिलेगी। इसलिए हमेशा अपने कमरे के साइज के हिसाब से ही टन (1 या 1.5 टन) चुनें। सही कैपेसिटी न केवल बेहतर कूलिंग देती है, बल्कि बिजली की बचत भी करती है।
विज्ञापन
Trending Videos


3. मेंटेनेंस और सर्विसिंग का पेंच:
एसी ऐसी मशीन है जो गर्मी के पीक सीजन में भी जवाब दे सकती है। इसलिए अगर आप रेंट पर एसी ले रहे हैं, तो स्पष्ट कर लें कि सर्विसिंग और रिपेयरिंग का खर्चा किसका होगा। क्या कंपनी फ्री मेंटेनेंस देगी या गैस रिफिलिंग और टेक्नीशियन विजिट के पैसे अलग से लिए जाएंगे? पीक सीजन में सपोर्ट का इंतजार लंबा हो सकता है, इसलिए पहले से स्पष्टता जरूरी है।

4. बिजली की खपत पर न करें समझौता:
पुराने मॉडल अक्सर सस्ते किराए पर मिल जाते हैं, लेकिन वे बिजली की खपत बहुत ज्यादा करते हैं। इसलिए अगर संभव हो, तो हमेशा इन्वर्टर एसी या हाई एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल ही किराए पर लें। भले ही इसका मासिक किराया थोड़ा ज्यादा हो, लेकिन यह आपके बिजली के बिल को कम रखकर आपको लंबी अवधि में बचत कराएगा।

5. शर्तों को गहराई से पढ़ें (फाइन प्रिंट):
लॉक-इन पीरियड, डैमेज पॉलिसी और कैंसिलेशन टर्म्स को कभी नजरअंदाज न करें। कुछ कंपनियां समय से पहले एसी वापस करने पर पेनल्टी लगाती हैं। इसलिए यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि इंस्टॉलेशन के समय ही एसी को चलाकर देखें। अगर कंप्रेसर शोर कर रहा हो या फिर कूलिंग कम हो रही हो, तो उसी वक्त टेक्नीशियन को टोकें। बाद में शिकायत करने पर अक्सर कंपनियां एडजस्ट करने में आनाकानी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed