{"_id":"6a18217b78926858730211a7","slug":"inverter-ac-vs-non-inverter-ac-which-cools-faster-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inverter vs Non-Inverter AC: भीषण गर्मी में कौन सा AC सबसे तेजी से ठंडा करेगा कमरा, किसमें बचेगी ज्यादा बिजली?","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Inverter vs Non-Inverter AC: भीषण गर्मी में कौन सा AC सबसे तेजी से ठंडा करेगा कमरा, किसमें बचेगी ज्यादा बिजली?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 28 May 2026 05:41 PM IST
सार
AC Cooling Speed Comparison: गर्मियों में AC खरीदते समय अधिकतर लोगों को कन्फ्यूजन होती है कि कौन सा खरीदें, Inverter AC या Non-Inverter AC? क्योंकि देखने में दोनों लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका, बिजली की खपत, कूलिंग स्पीड और मेंटेनेंस काफी अलग होता है। ऐसे में सही AC चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि गलत फैसला आपके बिजली बिल और कूलिंग दोनों पर असर डाल सकता है।
विज्ञापन
इनवर्टर एसी vs नॉन-इनवर्टर एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best AC for Home: आजकल जब ग्राहक एसी खरीदने जाते हैं, तो उन्हें मुख्य रूप से दो विकल्प मिलते हैं। पहला इनवर्टर एसी और दूसरा नॉन-इनवर्टर एसी। बहुत से लोगों को इनके बीच फर्क नहीं पता होता है। इनवर्टर एसी जहां नई तकनीक और कम बिजली खाने वाला मॉडल है, वहीं, नॉन-इनवर्टर एसी टिकाऊ तकनीक पर काम करता है। आइए, इन दोनों के काम करने के तरीके, कूलिंग क्षमता, बिजली की खपत और मेंटेनेंस के अंतर को विस्तार से समझते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या होते हैं इंवर्टर और नॉन-इंवर्टर एसी
दाेनों के बीच अंतर समझने से पहले ये क्या होते हैं, इसे जानना बेहद जरूरी है।
दाेनों के बीच अंतर समझने से पहले ये क्या होते हैं, इसे जानना बेहद जरूरी है।
- नॉन-इनवर्टर AC: यह पुरानी तकनीक पर काम करता है। इसका कंप्रेसर फिक्स्ड-स्पीड वाला होता है। यानी या तो एसी पूरी तरह चालू रहेगा या फिर पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके कंप्रेसर की क्षमता को घटाया या बढ़ाया नहीं जा सकता।
- इनवर्टर AC: वहीं इंवर्टर एसी आधुनिक और स्मार्ट वेरिएबल-स्पीड कंप्रेसर तकनीक पर काम करता है। यह कमरे के तापमान के अनुसार अपनी गति और क्षमता को खुद ही बढ़ा-घटा सकता है। यूजर को इसमें कंप्रेसर कंट्रोल करने का विकल्प मिलता है, जिससे इसे 100% क्षमता के अलावा 40%, 60% और 80% क्षमता पर भी चलाया जा सकता है।
Trending Videos
इनवर्टर एसी vs नॉन-इनवर्टर एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
कौन सा AC जल्दी ठंडा करता है?
अगर बात जल्दी ठंडा करने की करें, तो यहां पर बाजी थोड़ी उलटी पड़ जाती है।
अगर बात जल्दी ठंडा करने की करें, तो यहां पर बाजी थोड़ी उलटी पड़ जाती है।
- नॉन-इनवर्टर AC: यह कमरे को इनवर्टर एसी के मुकाबले थोड़ा जल्दी ठंडा करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जैसे ही आप इसे चलाते हैं, यह बिना समय गंवाए अपनी पूरी क्षमता (Full Capacity) से काम करना शुरू करता है और झटके के साथ ठंडी हवा देकर बड़ी जगह को भी तेजी से ठंडा कर देता है। इसलिए यह इनवर्टर एसी की तुलना में आगे निकल जाता हैं।
- इनवर्टर AC: वहीं, अगर बात इनवर्टर एसी की करें तो यह जरूरत के हिसाब से आराम से तापमान को कंट्रोल करता है। यह नॉन-इनवर्टर की तरह अचानक तेज झटका नहीं देता, बल्कि धीरे-धीरे और लंबे समय तक कमरे का तापमान एक-समान और स्थिर बनाए रखने का काम करता है, जिससे ज्यादा आरामदायक कूलिंग का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC
- फोटो : एआई जनरेटेड
दोनों AC का कंप्रेसर कैसे काम करता है?
- Non-Inverter AC का सिस्टम: कमरा ठंडा होने पर इसका कंप्रेसर पूरी तरह बंद हो जाता है। इसके बाद जैसे ही तापमान बढ़ता है, इसका कंप्रेसर पूरी तरह एक्टिव मोड में चालू हो जाता है। इस लगातार On-Off साइकिल की वजह से बिजली की खपत ज्यादा होती है और आवाज भी अधिक आती है।
- Inverter AC का सिस्टम: वहीं, इनवर्टर एसी में कंप्रेसर पूरी तरह बंद नहीं होता। जब आपका कमरा ठंडा हो जाएगा, तो इसकी स्पीड कम हो जाती है। इससे बिजली की बचत होती है और कंप्रेसर पर दबाव भी कम पड़ता है।
विज्ञापन
इनवर्टर एसी vs नॉन-इनवर्टर एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
कौन बचाता है ज्यादा बिजली?
अगर आपका फोकस बिजली बिल कम रखने पर है, तो इनवर्टर एसी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जैसा की ऊपर बताया गया है।
अगर आपका फोकस बिजली बिल कम रखने पर है, तो इनवर्टर एसी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जैसा की ऊपर बताया गया है।
- Inverter AC: यह लगभग 30% से 50% तक कम बिजली की खपत करता है। साथ ही जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड कंट्रोल करता है, जिससे लंबे समय तक चलाने के बावूजद ज्यादा बिजली का बिल नहीं आता।
- Non-Inverter AC: यह हमेशा फुल पावर पर चलता है और बार-बार स्टार्ट और स्टॉप होता रहता है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च होती है