फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Stop Important Emails Going Spam With This Simple Setting

Tips: जरूरी ईमेल बार-बार जा रहे हैं Spam में? इस सेटिंग को ऑन करते ही खत्म हो जाएगी सारी टेंशन, जानें कैसे

Sun, 19 Jul 2026 08:32 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 19 Jul 2026 08:32 PM IST
सार

Gmail Spam Tips: अगर आपके भी जरूरी जीमेल स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं, ताे आपको बता दें कि इसे आसानी से रोका जा सकता है। दरअसल जीमेल का एआई आधारित स्पैम फिल्टर कई बार सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण ईमेल को भी गलती से स्पैम मान लेता है। हालांकि कुछ आसान सेटिंग्स अपनाकर आप इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
 

विज्ञापन
Stop Important Emails Going Spam With This Simple Setting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Gmail Not Spam: क्या आपके ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी बैंक के ईमेल बार-बार इनबॉक्स में आने के बजाय सीधे स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जीमेल का एआई-पावर्ड फिल्टर अक्सर आपके जरूरी ईमेल्स को कचरा समझकर ब्लॉक कर देता है, जिससे कई बार महत्वपूर्ण जानकारियां छूट जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जीमेल की एक छिपी हुई फिल्टर सेटिंग से आप इस समस्या को खत्म कर सकते हैं। जानिए उस सेटिंग के बारे में
विज्ञापन


जरूरी Email Spam में क्यों चले जाते हैं?
जीमेल का एआई स्पैम फोल्डर संदिग्ध ईमेल की पहचान करने के लिए कई संकेतों का विश्लेषण करता है। इसी दौरान कुछ असली और जरूरी ईमेल भी स्पैम फोल्डर में पहुंच जाते हैं। इसकी मुख्य वजह है कि भेजने वाला ईमेल एड्रेस नया होता है। ईमेल का प्रमोशनल या मार्केटिंग जैसा दिखता है और उस ईमेल एड्रेस को पहले कभी स्पैम के रूप में मार्क किया जाना।
विज्ञापन


अगर ईमेल स्पैम में चला गया है तो क्या करें?
अगर कोई जरूरी ईमेल पहले से स्पैम फोल्डर में पहुंच गया है, तो उसे वापस इनबॉक्स में लाना काफी आसान है। इसके लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो करें..
  • सबसे पहले जीमेल खोलें।
  • फिर बाईं तरफ More पर क्लिक करें और स्पैम फोल्डर खोलें।
  • जरूरी ईमेल खोलें।
  • ऊपर दिखाई देने वाले नॉट स्पैम विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जीमेल इस ईमेल को सुरक्षित मानना शुरू कर देगा और भविष्य में ऐसे ईमेल सीधे इनबॉक्स में भेजने की कोशिश करेगा।

हमेशा के लिए स्पैम से बचाने का तरीका
अगर किसी खास ईमेल एड्रेस से आने वाले मेल हमेशा इनबॉक्स में चाहिए, तो जीमेल में फिल्टर बनाना सबसे प्रभावी तरीका है।
  • इसके लिए जीमेल खोलें।
  • सर्च बार में Show Search Options आइकन पर क्लिक करें।
  • फ्रॉम बॉक्स में भेजने वाले का ईमेल एड्रेस दर्ज करें।
  • क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें।
  • Never send it to Spam विकल्प पर टिक करें।
  • फिर Create Filter पर क्लिक कर दें।
  • अब उस ईमेल एड्रेस से आने वाले सभी ईमेल सीधे Inbox में आएंगे।

मोबाइल यूजर्स क्या करें?
ऊपर वाला तरीका कंप्यूटर यूजर्स के लिए था, अगर आपके जीमेल एप में फिल्टर बनाने का विकल्प नहीं है, तब भी ईमेल को वापस लाया जा सकता है।
  • इसके लिए भी सबसे पहले जीमेल एप खोलें।
  • स्पैम फोल्डर में जाएं।
  • जरूरी ईमेल खोलें।
  • ऊपर दिए गए तीन डॉट (⋮) पर टैप करें।
  • Report Not Spam विकल्प चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed