फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   US recommends approving Google, Meta undersea data cable to Asia

अमेरिका: बाइडन प्रशासन ने गूगल-मेटा को समुद्र के अंदर डाटा केबल सिस्टम का उपयोग करने की दी अनुमति

Sat, 18 Dec 2021 03:33 PM IST
मुकेश कुमार झा टेक डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
टेक डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
US recommends approving Google, Meta undersea data cable to Asia
Google Office - फोटो : iStock

एशिया के साथ बढ़ते इंटरनेट ट्रैफिक को देखते हुए बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को गूगल और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को समुद्र के अंदर डाटा केबल सिस्टम का उपयोग करने की अनुमति देने की सिफारिश की। बाइडन प्रशासन ने फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (एफसीसी) से आग्रह किया किया कि कंपनियों को मौजूदा 8000 मील पैसिफिक लाइट केबल नेटवर्क पर डेटा भेजने और प्राप्त करने के लिए लाइसेंस दिया जाए। बता दें कि पानी के नीचे फाइबर-ऑप्टिक केबल सिस्टम संयुक्त राज्य अमेरिका, ताइवान, फिलीपींस और हांगकांग को जोड़ता है।

विज्ञापन


दरअसल, मेटा ने फिलीपींस से अमेरिका तक जबकि गूगल ने ताइवान के हिस्से को जोड़ने की अनुमति मांगी थी। कंपनियों का कहना है कि वे अमेरिकियों के डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर चीन के खुफिया कार्यों के खिलाफ। वहीं, इस संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि व्यक्तिगत डाटा हासिल करने के निरंतर प्रयासों को देखते हुए गूगल और मेटा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा समझौतों की आवश्यकता थी। अनुबंधों के तहत गूगल और मेटा को संवेदनशील डाटा के जोखिम का वार्षिक मूल्यांकन करना होगा और उन्हें 24 घंटों के भीतर केबलों पर डेटा ट्रैफिक को प्रतिबंधित या बंद करने में सक्षम होना होगा। 
विज्ञापन


गूगल ने पिछले साल कहा था कि उसे ताइवान और संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने डाटा केंद्रों के बीच बढ़ते ट्रैफिक को संभालने के लिए डाटा कनेक्शन की आवश्यकता है। मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि केबल सिस्टम इंटरनेट क्षमता बढ़ाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस के बीच लोगों को जुड़े रहने और सामग्री साझा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि केबल सुरक्षित हैं और डाटा उन्नत एन्क्रिप्शन के माध्यम से सुरक्षित है। बता दें कि समुद्र के अंदर करीब 300 केबल हैं, इंटरनेट की रीढ़ हैं जो दुनिया के 99 फीसदी डेटा ट्रैफिक को वहन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed