सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to Apply for a domicile certificate check step by Step process

जानना जरूरी: इस आसान तरीके से बनवा सकते हैं अपना निवास प्रमाण पत्र, जानें क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। 

How to Apply for a domicile certificate check step by Step process
How to make domicile certificate - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

निवास प्रमाण पत्र एक जरूर दस्तावेज है। इसकी आवश्यकता आज कई सरकारी योजनाओं का लाभ, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों में आवेदन, बैंकिंग सेवाओं और अन्य कार्यों को कराते समय पड़ती है। निवास प्रमाण पत्र न होने पर व्यक्ति के कई जरूरी कार्य रुक सकते हैं। हालांकि, निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। 

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाना होगा। वहां जाकर आवेदन करवाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास सभी जरूर दस्तावेज हैं। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी कार्ड और अन्य आवश्यक पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेवा केंद्र पहुंचने के बाद वहां मौजूद शख्स को बताना है कि आप अपना निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए हैं। इसके बाद वह शख्स ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करेगा। आवेदन के समय सभी जानकारियों की सही तरीके से जांच करना जरूरी है।
विज्ञापन


AC Tips: एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? इस आसान तरीके से कर सकते हैं चेक

सभी जानकारी दर्ज होने के बाद आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट किया जाएगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ए्प्लिकेशन सबमिट करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। अगर सभी विवरण सही पाए जाते हैं, तो आवेदन स्वीकृत कर दिया जाता है।

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिनों के भीतर निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। आवेदक इसे संबंधित जनसेवा केंद्र से प्रिंट करवाकर प्राप्त कर सकता है। इस बात का ध्यान दें कि आवेदन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की वैधता और सही जानकारी की जांच जरूर करें। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। 

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 23वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed