सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Tile Buying Guide: Important Things To Check Before Purchasing Tiles For House

सिर्फ डिजाइन देखकर खरीद रहे हैं टाइल्स? जेब पर भारी पड़ सकता है फैसला, टाइल्स खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 21 May 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Tiles Buying Tips: अगर आप घर बनवाने या उसके रिनोवेशन के लिए टाइल्स खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जरूर जान लेना चाहिए। 

Tile Buying Guide: Important Things To Check Before Purchasing Tiles For House
Tile Buying Guide - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

Tiles kharidte samay kin baton ka dhyan rakhna chahiye: घर बनवाते समय लोग दीवारों, पेंट और फर्नीचर के ऊपर काफी ध्यान देते हैं। ये घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। इन सब के अलावा टाइल्स का सही चुनाव भी घर की सुंदरता और मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है। आजकल बाजार में कई तरह के टाइल्स उपलब्ध हैं। ऐसे में सही विकल्प का चुनाव करना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। गलत तरह के टाइल्स चुनने पर कुछ ही समय में फर्श फीका पड़ सकता है, फिसलन बढ़ सकती है या उसमें आगे चलकर कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण आपको घर के हर हिस्से के हिसाब से सही टाइल्स खरीदना जरूरी है। अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या रेनोवेशन कराना जा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Trending Videos

टाइल्स खरीदने से पहले उनकी क्वालिटी की जांच जरूर करें। अच्छी क्वालिटी की टाइल्स जल्दी टूटती नहीं हैं और लंबे समय तक चमक बनाए रखने का काम करती हैं। इस दौरान टाइल्स की मजबूती जरूर चेक करें। हल्की टाइल्स जल्दी टूट सकती हैं। इस कारण खरीदते समय उनकी थिकनेस की जांच जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइल्स खरीदते समय केवल डिजाइन देखकर फैसला न करें, बल्कि बजट और भविष्य के रखरखाव को भी ध्यान में रखें। सस्ती टाइल्स शुरुआती खर्च तो कम कर सकती हैं। हालांकि, बाद में लाइफ कम होने पर आपको ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है। हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और अच्छे डीलर से ही खरीदारी करें।

विज्ञापन

टाइल्स अगर आप खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि उनको लगाना कहां पर है। बाथरूम, बेडरूम, किचन, बाहर का एरिया हर जगह के लिए अलग अलग टाइल्स का उपयोग किया जाता है। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं जैसे एंटी स्किड टाइल्स बाथरूम के लिए अच्छी मानी जाती हैं। 

टाइल्स खरीदते समय उनके आकार का चयन भी काफी सोच-समझकर करना चाहिए। अगर कमरा छोटा और आप उसमें बड़ी टाइल्स लगाते हैं, तो यह अजीब लग सकती हैं। वहीं अगर एरिया बड़ा है और उसमें छोटी टाइल्स लगाते हैं, तो जोड़ ज्यादा दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed