{"_id":"6a6b20106e498f6d8f0f6042","slug":"whatsapp-launches-browser-based-audio-and-video-calling-no-desktop-app-required-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप का बड़ा धमाका, अब बिना ऐप डाउनलोड किए करें ऑडियो-वीडियो कॉल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप का बड़ा धमाका, अब बिना ऐप डाउनलोड किए करें ऑडियो-वीडियो कॉल
Thu, 30 Jul 2026 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
WhatsApp Audio Video Call: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सए ने वेब-बेस्ड ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर से कॉल कर सकेंगे।
विज्ञापन
शुरू हुआ वेब बेस्ड कॉलिंग फीचर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अब तक सिर्फ इसलिए कंप्यूटर पर व्हाट्सएप कॉल नहीं कर पाते थे क्योंकि आपके पास व्हाट्सएप डेस्कटॉप ऐप नहीं था तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स बिना कोई ऐप डाउनलोड किए सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। यानी अब कॉल करने या रिसीव करने के लिए अलग से व्हाट्सएप डेस्कटॉप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
शुरू हुआ वेब बेस्ड कॉलिंग फीचर
कंपनी ने मंगलवार को वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर शुरू किया। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शेयर किए गए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऑफिस और कॉलेज के ऐसे लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां नए ऐप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती। अब ऐसे यूजर्स भी सीधे ब्राउजर से व्हाट्सएप कॉल कर सकेंगे।
विज्ञापन
ग्रुप कॉलिंग भी करेगा सपोर्ट
व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में बताया कि यह फीचर सिर्फ एक-से-एक कॉल तक सीमित नहीं है। इसमें ग्रुप कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स स्क्रीन शेयरिंग, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग कॉल्स टैब जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।कंपनी का कहना है कि कई लोग ब्राउजर पर ही अपना ज्यादातर काम करते हैं। ऐसे में अब उन्हें कॉल करने के लिए किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉलिंग का पूरा अनुभव उसी ब्राउज़र विंडो में मिलेगा, जिससे काम करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
इस खास फीचर को भी जोड़ा
व्हाट्सएप ने इस अपडेट के साथ ग्रुप कॉल को और सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम फीचर भी जोड़ा है। अगर किसी कॉल लिंक में 'Require Approval to Join' सेटिंग चालू होगी तो कॉल में जुड़ने वाले लोगों को पहले वर्चुअल वेटिंग एरिया में इंतजार करना होगा। होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही वे कॉल में शामिल हो सकेंगे। कंपनी ने कॉलिंग का अनुभव बेहतर बनाने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव भी किए हैं। इनमें क्विक एचडी तकनीक शामिल है, जो कॉल शुरू होते ही बेहतर क्वालिटी का हाई-डेफिनिशन वीडियो देने में मदद करेगी। इसके अलावा Noise Suppression फीचर भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से कॉल के दौरान आसपास का शोर काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे अगर आप भीड़भाड़ या शोर वाली जगह से भी बात करेंगे तो सामने वाले तक आपकी आवाज पहले से ज्यादा साफ पहुंचेगी। हालांकि, व्हाट्सएप ने साफ किया है कि ये सभी नए फीचर एक साथ सभी यूजर्स को नहीं मिलेंगे। कंपनी इन्हें रोल आउट कर रही है, इसलिए आने वाले दिनों में यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।