फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused Tinnu and Manish underwent prolonged interrogation while on remand regarding Ram Mandir offering theft

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड पर टिन्नू और मनीष से पूछताछ; फर्म का नाम और फाइल बरामद, ट्रस्ट के दस्तावेज मिले

Sun, 19 Jul 2026 08:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 08:21 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों टिन्नू और मनीष से रिमांड पर लंबी पूछताछ हुई। पूछताछ में पत्नी के नाम फर्म समेत कई खुलासे हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Accused Tinnu and Manish underwent prolonged interrogation while on remand regarding Ram Mandir offering theft
टिन्नू यादव को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रिमांड पर बाहर निकाले गए चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इस दौरान टिन्नू की पत्नी पूनम देवी के नाम से संचालित फर्म सौंदर्य कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि यह फर्म वर्ष 2023 में बनी थी। उस साल फर्म को 47 लाख रुपये का काम मिला था। इसके अगले साल फर्म का टर्न ओवर 1.39 करोड़ रुपये पहुंच गया। 
विज्ञापन


इसके बाद फर्म ने 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया है। दोनों वर्षों में फर्म ने क्रमश: 25 लाख और 18 लाख रुपये की कैश जीएसटी जमा की थी। अब पुलिस इन बिंदुओं पर भी छानबीन शुरू कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिन्नू की फाइल बरामद, ट्रस्ट के दस्तावेज मिले

रिमांड पर लिए गए आरोपी टिन्नू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को एक फाइल बरामद की है। फाइल में ट्रस्ट से जुड़े तमाम गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, फाइल में मंदिर परिसर के लिए खरीदी गई जमीनों और मुआवजे का ब्योरा है। कई ऐसे और साक्ष्य मिले हैं, जिनसे साबित होता है कि टिन्नू ट्रस्ट में कुछ भी न होते हुए भी बहुत कुछ था। इसके अलावा टिन्नू के भतीजे मनीष यादव से भी पुलिस ने शनिवार को लंबी पूछताछ की। 

बुलेट व अर्टिगा बरामद

टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव से 39 घंटे की पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक अर्टिगा कार बरामद की है। बीती रात करीब 2:30 बजे पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर स्वर्गद्वार मोहल्ले और दुर्गापुरी स्थित हॉस्टल पहुंची, जहां तलाशी और पूछताछ की गई। 



सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ नगदी भी बरामद होने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बरामद दोनों वाहनों के पंजीकरण नंबरों के अंतिम चार अंक क्रमशः 8546 और 8549 बताए जा रहे हैं। पुलिस रिमांड की 39 घंटे की अवधि रविवार रात करीब 11 बजे पूरी हो जाएगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed