सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Allegations of a young man being murdered and thrown into a river

Ayodhya News: युवक की हत्या कर नदी में फेंके जाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of a young man being murdered and thrown into a river
विज्ञापन
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के अघियारी गांव का तीस वर्षीय युवक मन्ना 12 मार्च से लापता है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव सरयू नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस अब नदी में शव की तलाश कर रही है।
Trending Videos


परिजनों ने मन्ना की पत्नी और ससुराल पक्ष से जुड़े तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मन्ना 12 मार्च को रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव निवासी अर्सलान शेख और अलाउद्दीनपुर निवासी सुल्तान के बुलावे पर घर से निकला था। वह तब से वापस नहीं लौटा है। पिता सलीम ने मन्ना की पत्नी मोनी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। शुरुआती शिकायत पर रौनाही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब रौनाही, ढेमवा और मंगलसी घाटों के आसपास सरयू नदी में नाव और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन के निर्देश दिए हैं। रौनाही निरीक्षक ने बताया कि पुलिस लापता युवक से जुड़े हर पहलू पर छानबीन कर रही है। नदी में शव होने की आशंका के आधार पर भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed