{"_id":"69ccdccf6ccbbc02180544a3","slug":"video-video-vatana-katata-oura-bhagatana-ma-thara-para-bhaugdhaka-safaii-karamacara-nagara-nagama-karayalya-ka-kaya-gharava-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वेतन कटौती और भुगतान में देरी पर भड़के सफाई कर्मचारी, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वेतन कटौती और भुगतान में देरी पर भड़के सफाई कर्मचारी, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने वेतन कटौती और समय से भुगतान न होने के विरोध में नगर निगम अयोध्या कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की चेतावनी दी।
जिला अध्यक्ष विनय बाघमार ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 70 करोड़ रुपये से अधिक का कर वसूला है, इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब नगर आयुक्त से वेतन भुगतान को लेकर बात की जाती है तो यह कहकर टाल दिया जाता है कि निगम के पास अभी धनराशि नहीं है और जब आएगी तब भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फरवरी माह में कर्मचारियों को 25 दिनों के स्थान पर केवल 24 दिनों का ही वेतन दिया गया, जबकि कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिनका एक महीने से अधिक का वेतन अब तक लंबित है। इससे कर्मचारी काफी परेशान हैं। जिला इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष आशिक अली ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों से काम लेने में हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन वेतन देने के समय उदासीनता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहचान सफाई कर्मचारियों की मेहनत से है, लेकिन उन्हीं के साथ अन्याय किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे काम बंद करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।