फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ajay Rai questions Ram Mandir CEO, asks—is this a source of income?

UP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- राम मंदिर को कमाई का जरिया न बनाएं, सीईओ नहीं धर्माचार्यों की नियुक्ति करें

Wed, 12 Aug 2026 11:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 12 Aug 2026 11:49 AM IST
सार

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। यहां पर सीईओ की नहीं बल्कि संत और धर्माचार्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने एसआईटी जांच को भी एक खानापूर्ति बताया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Ajay Rai questions Ram Mandir CEO, asks—is this a source of income?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में सीईओ की जगह धर्माचार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब तक हुई कार्रवाई को उन्होंने खानापूर्ति बताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। अजय राय ने कहा कि जिन लोगों पर पैसे गिनवाने और मामले में संलिप्तता के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कानून-व्यवस्था, चढ़ावे की चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य का मुद्दा प्रमुख रहेगा। अजय राय ने दावा किया कि लोग कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर अयोध्या की पवित्रता प्रभावित करने का आरोप लगाया। गोरखपुर में तलवार से ब्राह्मण की हत्या का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed