सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Amidst the stir surrounding the investigation, Champat Rai remained busy with flag-hoisting preparati

Ayodhya: जांच की हलचल के बीच ध्वजारोहण की तैयारियों में जुटे रहे चंपत राय, 23 जून को भव्य आयोजन

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 21 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

23 जून को होने वाले ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं सहित छह हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Ayodhya: Amidst the stir surrounding the investigation, Champat Rai remained busy with flag-hoisting preparati
राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानराशि गबन प्रकरण की जांच को लेकर चल रही हलचल के बीच शेषावतार मंदिर में 23 जून को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पूरे समय आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सहयोगियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



बताया गया कि चंपत राय करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान टेंट, मंच, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए संबंधित टीमों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जबकि ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र व गोपाल राव थोड़े समय के लिए मंदिर पहुंचे, शेष समय वह परिसर से बाहर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या प्रकरण: 140 पन्नों की SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदे में चोरी: '...ताकि सिर्फ छोटी मछलियां फंसें', सात दिन में सबूत मिटाने की भी आशंका; सामने आए अहम तथ्य


23 जून को होने वाले ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं सहित छह हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर परिसर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

वहीं दोनों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थगित होने की भी चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा फाइनल हुआ, कार्यक्रम भव्यता से होगा, सभी अतिथि व मेहमान आ रहे हैं। उधर, जांच की प्रक्रिया के बीच भी मंदिर परिसर में धार्मिक और निर्माण संबंधी गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं।

अयोध्या में डटे रहे एसआईटी के अन्य सदस्य
एसआईटी की मुख्य टीम के लखनऊ जाने के बाद भी जांच दल के अन्य सदस्य अयोध्या में सक्रिय रहे। सूत्रों के अनुसार टीम के सदस्य दस्तावेजों के सत्यापन, बयानों के मिलान और जांच से जुड़े अभिलेखों को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क कर अतिरिक्त जानकारी भी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद जांच का अगला चरण और व्यापक हो सकता है, जिसके लिए टीम सभी तथ्यों को क्रमबद्ध करने में लगी है।
140 पन्नों में समाहित है प्रारंभिक रिपोर्ट

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े कथित गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट लगभग 140 पन्नों की तैयार की गई है, जिसमें मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और साक्ष्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट के आधार पर कई लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। दानपात्र मामले में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर कुछ सेवादारों की सेवाएं समाप्त किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed