{"_id":"68e7714596ecdce9fd0d8228","slug":"ayodhya-controayodhya-controversy-over-actress-deepika-padukone-wearing-burqa-in-abu-dhabi-priest-raju-das-versy-over-actress-deepika-padukone-wearing-burqa-in-abu-dhabi-priest-raju-das-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद, पुजारी राजू दास ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद, पुजारी राजू दास ने कही ये बात
Thu, 09 Oct 2025 01:54 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:54 PM IST
सार
दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद हो गया है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने इस पर तंज सका है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनकर वहां पर पर्यटन का प्रचार करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने इस प्रकरण में दीपिका पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख रहा था कि दीपिका पादुकोण अबूधाबी में बुर्का पहनकर एक शो का प्रचार कर रही हैं। यही दीपिका जब भारत में रहती है तो जेएनयू में माई फ्रीडम का नारा लगाती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठता है कि दीपिका की भारत में मानसिकता दूसरी हो जाती है और इस्लामिक देश में कुछ और हो जाती है। भारत में कम कपड़ों में घूमती हैं और विदेश में बुर्का पहन लेती हैं। इसके पीछे दीपिका की क्या मजबूरी है। यह मानसिकता दर्शाती है कि भारत में इतनी फ्रीडम है कि जो आपका दिल करे बोल सकते हैं, जो मन करे पहन सकते हैं और खा सकते हैं।
विज्ञापन
जबकि इस्लामिक देशों में इस्लाम धर्म के अनुरूप ही चलना होता है। इससे साफ पता चलता है कि फ्रीडम कहां पर है। यह गंभीर विषय है। भारतवासियों को दीपिका पादुकोण जैसे लोगों से सावधान रहना होगा।