सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cylinders to be provided in Ayodhya upon showing wedding invitation card

Ayodhya News: शादी-विवाह के लिए मिलेंगे सिलिंडर, मैरिज कार्ड दिखाने पर मिल जाएगी गैस; पढ़ें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में शादी-विवाह के लिए सिलिंडर मिलेंगे। मैरिज कार्ड दिखाने पर दो सिलिंडर दिए जाएंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

Cylinders to be provided in Ayodhya upon showing wedding invitation card
कमर्शियल गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में शादी-विवाह के बढ़ते सीजन के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने अहम कदम उठाया है। अब विवाह आयोजकों को शादी का कार्ड दिखाने पर जिला आपूर्ति कार्यालय से दो कमर्शियल गैस सिलिंडर

Trending Videos

उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शादी समारोहों में गैस की कमी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि शादी के मौसम में अतिरिक्त गैस सिलिंडर की मांग को लेकर लगातार आवेदन मिल रहे थे। पहले ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था के तहत अब आयोजक मेहमानों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त सिलिंडर की मांग भी कर सकेंगे, जिसे आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार नियमित सप्लाई जारी है। कंट्रोल रूम में अब तक 550 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है।

शेष शिकायतों के समाधान के लिए गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। इस पहल से अयोध्या में विवाह आयोजकों को राहत मिलेगी। शादी समारोहों में गैस की कमी से होने वाली समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed