{"_id":"6aea38227580565acb0f8371","slug":"entry-of-heavy-vehicles-prohibited-for-three-days-during-deepotsav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162402-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीपोत्सव पर तीन दिन तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीपोत्सव पर तीन दिन तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश मार्ग पर लगाए गए बैरियर।
अयोध्या। दीपोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहनों को दूसरे मार्गाें से गुजारा जाएगा। छह नवंबर की रात 12 बजे से आठ नवंबर को कार्यक्रम और भीड़ समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर समेत मालवाहक भारी वाहनों को 13 अलग-अलग मार्गों से वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने डायवर्जन व्यवस्था लागू कराने के लिए लखनऊ समेत आसपास के 12 जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है। साथ ही संबंधित जिलों में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
इन मार्गों से होगा डायवर्जन
- सुल्तानपुर: कूरेभार से पहले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
- रायबरेली: हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते वाहनों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- आजमगढ़ और अंबेडकरनगर: गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्जन होगा।
- बाराबंकी: भिटरिया, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ होते हुए वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
- बस्ती: लोलपुर से नवाबगंज होते हुए गोंडा की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- गोंडा: नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी और लोलपुर होते हुए बस्ती की ओर भेजा जाएगा।
- गोरखपुर: लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते वाहनों का आवागमन होगा।
- गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती: फुटहिया चौकी से कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
- गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा: जरवल रोड तिराहे से बहराइच की ओर भेजकर टिकोरा मोड़, चहलारी घाट रोड और सिधौली होते हुए सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
- बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती: अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़, चहलारी घाट रोड और सिधौली होते हुए सीतापुर-लखनऊ मार्ग से भेजा जाएगा।
- कानपुर: उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज और चांद सराय होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।
- आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन: मोहान, जुनाबगंज, मोहनलालगंज और गोसाईगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर की ओर जाएंगे।
- सीतापुर और शाहजहांपुर: बीकेटी से किसान पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्जन किया जाएगा।