{"_id":"6a32cbce05d560fdd70f7bcc","slug":"football-summer-camp-underway-at-maqbara-stadium-players-are-being-taught-technical-nuances-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-152011-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मकबरा स्टेडियम में फुटबॉल समर कैंप जारी, खिलाड़ियों को सिखाई जा रहीं तकनीकी बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मकबरा स्टेडियम में फुटबॉल समर कैंप जारी, खिलाड़ियों को सिखाई जा रहीं तकनीकी बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
मकबरा स्टेडियम में फुटबॉल समर कैंप में गोल करने के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में विद्यालय क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित फुटबॉल समर कैंप बुधवार को भी जारी है। ग्रीष्मावकाश के दौरान संचालित इस शिविर में जिले के युवा खिलाड़ी फुटबॉल की तकनीकी बारीकियां सीख रहे हैं। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न अभ्यास सत्रों में भाग लिया।
कैंप प्रभारी एवं फुटबॉल प्रशिक्षक राजीव यादव ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को बॉल कंट्रोल, पासिंग, ड्रिब्लिंग, फिटनेस और खेल अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 35 खिलाड़ियों ने शिविर में पंजीकरण कराया है। प्रशिक्षण शिविर 24 जून तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों को फुटबॉल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।