फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Helping hands reach out to Meera, who once served tea to PM Modi

Ayodhya News: पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा की मदद को बढ़े हाथ

Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Helping hands reach out to Meera, who once served tea to PM Modi
पूर्वमंत्री ने मीरा को दी आ​र्थिक सहायता।
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे के दौरान चर्चा में आए मीरा मांझी के परिवार की आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी पहल की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी मीरा मांझी के कंधरपुर स्थित घर पहुंचे और परिवार की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। इससे पहले सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता दी थी।
विज्ञापन

आर्थिक मदद मिलने पर मीरा मांझी ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अखबार ने उनकी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे उनकी बात लोगों तक पहुंची। कर्ज की किस्तों और आजीविका से जुड़ी परेशानियों के बीच मिली इस सहायता से परिवार को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि मीरा मांझी के परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता भी दी गई। उनके मुताबिक, तीन लाख रुपये के ऋण पर 75 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है।
शेष कर्ज के पुनर्निर्धारण के लिए बैंक अधिकारियों और जिला प्रशासन से बातचीत कर राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने पिछले तीन-चार महीने से परिवार का नियमित हालचाल नहीं ले पाने को अपनी चूक माना और भविष्य में जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया।
सपा ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल
पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मीरा मांझी के घर पहुंचने के बाद परिवार की खुशहाली को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन परिवार आज भी कर्ज और आजीविका की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने शेष कर्ज के मामले में भी सहायता का भरोसा दिलाया।
दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दौरे के दौरान मीरा मांझी के घर चाय पी थी। इसके बाद उनका परिवार देशभर में चर्चा में आया था। कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीरा की समस्याएं उठाई थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री को चाय पिलाने वाला कप आज भी संभालकर रखा है।

प्रशासन ने भी ली परिवार की सुध
जिला प्रशासन की टीम ने मीरा मांझी के परिवार से मुलाकात की। प्रशासन के अनुसार, परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed