{"_id":"6a06051f655861e5cb0a667f","slug":"hotel-operators-beat-up-a-young-man-and-his-companion-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-149431-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: होटल संचालकों ने युवक और उसके साथी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: होटल संचालकों ने युवक और उसके साथी को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 14 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी स्थित एक होटल के संचालकों ने एक युवक और उसके साथी की पिटाई कर दी। पीड़ित की बहन ने कोतवाली अयोध्या में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एफआईआर में नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज निवासी ज्योति सिंह ने बताया कि एलआईसी ऑफिस, शाहजहांपुर निवासी उनका भाई हर्षित सिंह मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे अपने मित्र के साथ साकेतपुरी स्थित होटल केशवकुंज में कमरा लेकर रुका था। उनके भाई व होटल के कर्मचारियों से कुछ कहासुनी हुई, जिस पर कर्मचारी ने अपने मालिक व अज्ञात साथियों को बुला लिया। उन्होंने हर्षित की पिटाई कर दी। उसके साथ गए उसके दोस्त आदित्य पांडेय को भी पीटा। हमले में उनका भाई गिरकर बेहोश हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। होश आने पर उसने अपने मित्र रितेश श्रीवास्तव को फोन किया, जिसने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों ने कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि होटल मालिक, कर्मचारी व 5-6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
Trending Videos